फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Unveiling of the statue of martyrs who sacrificed their lives for freedom

Chandauli News: आजादी के लिए प्राण गंवाने वाले बलिदानियों की प्रतिमा का अनावरण

Sat, 29 Aug 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Unveiling of the statue of martyrs who sacrificed their lives for freedom
सैयदराजा ​स्थित शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत:-जागरूक 
सैयदराजा। सैयदराजा थाने पर 28 अगस्त 1942 को तिरंगा फहराने के दौरान बलिदान होने वाले श्रीधर राम, गणेश राम और फेंकू राय को शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक स्थल पर सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह के साथ लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शहीद स्मारक स्थल पर शहीदों की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। साथ ही 100 फीट ऊंचे तिरंगे और नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में विधायक सुशील सिंह ने कहा कि चंदौली की धरती ने कभी अंग्रेजी हुकूमत के सामने घुटने नहीं टेके। वर्ष 1942 में महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया तो पूरे देश के साथ चंदौली में भी क्रांति की चिंगारी भड़क उठी। क्रांतिकारी अपनी जान की बाजी लगाकर सैयदराजा थाने पर तिरंगा फहराने के लिए निकल पड़े। अंग्रेजी हुकूमत ने आंदोलन को कुचलने के लिए गोलियां चलाईं, जिसमें श्रीधर राम, गणेश राम और फेंकू राय ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में एक-एक पौधा लगाने की अपील की। कहा कि पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी उसी भावना से की जाए, जिस भावना से देश के वीर सपूतों ने आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। बरहनी के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह ने कहा कि देश को जाति-पाति और रंग-भेद के नाम पर बांटने से बिखराव पैदा होगा। धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि शहीदों को केवल पुण्यतिथि पर याद करना पर्याप्त नहीं है। इसके पहले बिरहा गायक डॉ. मन्नू यादव ने अपनी प्रस्तुतियों से देशभक्ति की अलख जगाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंगला सिंह और संचालन डॉ. समर बहादुर सिंह ने किया। इस मौके पर राजेश चौधरी, दुर्गादत्त तिवारी, शरद सिंह, मधु राय, रामनिवास तिवारी, अशोक सिंह, दीनानाथ श्रीवास्तव, सुमंत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने शहीदों को किया नमन

सैयदराजा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने शहीद स्मारक स्थल पर पहुंच कर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि पं. कमलापति त्रिपाठी ने स्वतंत्र भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का काम किया। इस मौके पर रामानंद यादव, रजनीकांत पांडेय, तौफीक खान, मुनीर खान, राममूरत गुप्ता, गुलाब राम, परमहंस सिंह राजपूत, राकेश सिंह, राकेश पाठक आदि उपस्थित रहे। संवाद

सैयदराजा स्थित शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत:-जागरूक 

सैयदराजा स्थित शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत:-जागरूक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed