फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Unpaid employment workers' salary deducted

बैठक से गैरहाजिर रोजगार सेवकों का काटा वेतन

Fri, 21 Aug 2020 03:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
Unpaid employment workers' salary deducted
नियामताबाद। विकास खंड कार्यालय परिसर के सभागार में बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक हुई। इसमें दो ग्राम पंचायत सचिव व एक दर्जन से अधिक ग्राम रोजगार सेवक अनुपस्थित रहे। बीडीओ रक्षिता सिंह ने ग्राम पंचायत सचिवों को चेतावनी पत्र जारी कर ग्राम रोजगार सेवकों का एक दिन का मानदेय काटने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बीडीओ ब्लॉक सभागार में विकासखंड के सभी ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास संबंधी कार्यों व अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रही थीं। सबसे पहले उन्होंने बैठक में उपस्थित ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों सहित ग्राम रोजगार सेवकों की उपस्थिति का सत्यापन किया। इसमें ग्राम पंचायत सचिव कौशलेंद्र विक्रम सिंह व आरबी यादव अनुपस्थित मिले। वहीं एक दर्जन से अधिक रोजगार सेवक अनुपस्थित पाए गए। इस पर नाराजगी जताते हुए खंड विकास अधिकारी ने दोनों सचिवों को चेतावनी पत्र जारी कर सभी अनुपस्थित ग्राम रोजगार सेवकों का एक दिन का मानदेय काटने का निर्देश दिया। बीडीओ की इस कार्रवाई से ब्लॉक कर्मियों में खलबली मची रही। इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि शासन के निर्देश पर कराए जा रहे कार्यो की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। शासन की मंशा के अनुरूप कराए गए समस्त कार्यों का निरीक्षण भी उच्चाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में विभागीय कर्मचारियों की बैठक में अनुपस्थिति घोर लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed