फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Unopposed election of Gram Panchayat members fixed on vacant seats

रिक्त पड़े सीटों पर ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय

Mon, 20 Dec 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Unopposed election of Gram Panchayat members fixed on vacant seats
सकलडीहा/धानापुर। धानापुर और सकलडीहा ब्लाक के विभिन्न गांवों के रिक्त पड़े पंचायत सदस्य पदों के लिए सोमवार केे मतदान होना था लेकिन सभी सीटों पर एक एक उम्मीदवार होने की वजह से मतदान की नौबत नहीं आई। सभी का निर्विरोध निर्वाचन तय है। मंगलवार को निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

सकलडीहा ब्लाक में आठ गांवों में ग्राम पंचायत में 18 सदस्य पद रिक्त हैं। इसके लिए 12 दिसंबर को ब्लाक परिसर में नामांकन किया गया था। सभी पदों पर एक एक उममीदवार ने ही नामांकन किया। क्षेत्र के खुचमा में चार, सहरोई में दो, सदलपुरा में दो, सेवखर कला में तीन, पिपरी में दो, दुर्गापुर और कोरी में एक एक और पीथापुर में तीन ग्राम पंचायत सदस्य पद पर रिक्त है। सोमवार को इन पदों के लिए नामांकन होना था लेकिन एक एक उम्मीदवार होनेकी वजह से मतदान की नौबत नहीं आई। निर्वाचन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने बताया कि सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। सभी को मंगलवार को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसी तरह धानापुर ब्लाक में आवाजापुर, सिलौटा व जमुर्ना मे ग्राम पंचायत सदस्यो के रिक्त आठ पदों पर एक एक उम्मीदवार होने से चुनाव नहीं हुआ। त्रिस्तरीय चुनाव मे आवाजापुर मे छह, सिलौटा व जमुर्ना मे एक-एक ग्राम पंचायत सदस्यो की सीट खाली रह गई। इन पदों पर चुनाव के लिए बारह दिसंबर को नामांकन हुआ। प्रत्येक सीट पर एकल नामांकन किए जाने से मतदान नहीं हुआ। बीडीओ मनोज कुमार पाठक ने कहा कि आठ सीट खाली थी, उस पर आठ प्रत्याशियो ने ही नामांकन किया है। मंगलवार को सभी को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed