फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Unity is necessary for participation in proportion to population: Sukanya Kushwaha

आबादी के अनुरूप हिस्सेदारी के लिए एकजुटता जरूरी : सुकन्या कुशवाहा

Tue, 04 Mar 2025 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Unity is necessary for participation in proportion to population: Sukanya Kushwaha
चकिया/शिकारगंज। राष्ट्रीय जन अधिकार पार्टी की ओर से सोमवार को देर शाम चकिया नगर में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुकन्या कुशवाहा के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। मुहम्मदाबाद नहर पुल से निकाली पदयात्रा गांधी पार्क सहदुल्लापुर होते हुए शिकारगंज क्षेत्र की ओर गई।
विज्ञापन

पदयात्रा के दौरान गांधी पार्क में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुकन्या ने कहा कि पिछड़ी जाति के लोगों को राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक समानता हासिल करने के लिए एकजुट होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी जिसकी जितनी आबादी, उसके अनुसार राजनीतिक, आर्थिक भागीदारी पर विश्वास करती है। पार्टी इसी नारे के साथ जनता के बीच जा रही है। सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर समाज को बांटकर राजनीतिक करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के हितों के लिए संघर्ष कर रही है। पदयात्रा में संजय सिंह मौर्य, वशिष्ठ मौर्य, रमेश पासवान, रामचंद्र त्यागी आदि शामिल रहे। उधर, जन अधिकार पार्टी की संपूर्ण भागीदारी यात्रा इलिया कस्बा होते हुए सैदूपुर पहुंची। सहकारी समिति पर हुई नुक्कड़ सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुकन्या ने कहा कि श्रीराम मंदिर में हम भी 22 मार्च के बाद दर्शन करने जाएंगे। उन्होंने कहा कि भगवान की पूजा-अर्चना सभी को करनी चाहिए, लेकिन भगवान और मंदिर के नाम पर कोई वोट मांगे तो मत दें। उन्होंने कहा कि जो आपके बच्चों की शिक्षा और रोजगार की बात करे, महंगाई कम करके किसान को खाद-बीज सस्ते दर पर दे, वोट उसे देना चाहिए। इस दौरान सीपी खरवार, डॉ. बुद्ध प्रताप मौर्य, श्रीकांत कुशवाहा, रामनिवास मौर्या, सनी मौर्य, बलवंत, दशरथ मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed