फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Union Minister inaugurated the works of six overbridges including the inauguration of Matkutta

चंदौली: चंदौली ने पकड़ी रफ्तार, जल्द ही टॉप विकसित जिलों में होगा शुमार-डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय

Sat, 18 Feb 2023 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:39 PM IST
विज्ञापन
Union Minister inaugurated the works of six overbridges including the inauguration of Matkutta
पेज दो की लीड के लिए प्रस्तावित
विज्ञापन

------------------------------------------
चंदौली ने पकड़ी रफ्तार, जल्द ही टॉप विकसित जिलों में होगा शुमार-डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय
-केंद्रीय मंत्री ने मट्कुट्टा के लोकार्पण सहित छह ओवरब्रिज के कार्यों का किया शुभारंभ
-कहा, जिले में अब नहीं रहेगी कोई रेलवे क्रासिंग, जाम में घंटों नहीं होंगे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र--18 से 11
पीडीडीयू नगर/ताराजीवनपुर। केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि धान का कटोरा चंदौली ने विकास की रफ्तार पकड़ ली है। जल्द ही यह प्रदेश के टॉप विकसित जिलों में शामिल हो जाएगा। जिले में अब कोई रेलवे क्रासिंग नहीं रहेगी। लोगों को घंटों जाम में परेशान नहीं होना होगा। केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को मुट्कट्टा ओवरब्रिज के लोकार्पण के अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री और चंदौली के सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने शुक्रवार को सकलडीहा विकासखंड के मुट्कट्टा रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। 741.890 मीटर के इस ओवरब्रिज का निर्माण 78.75 करोड़ रूपये से हुआ है। इसके साथ ही सांसद ने मुआवजे की वजह से रूके छह अन्य रेलवे ओवरब्रिज के कार्यों का शुभारंभ बटन दबाकर किया। सांसद ने इनमे से दो ओवरब्रिज का निर्माण मई में ही पूर्ण होने की बात कही। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि जैसे पीएम और सीएम का उदेश्य सबका साथ सबका विकास है। उसकी प्रकार चंदौली के सभी विधायकों और मेरी सोच पूरे जिले की विकास करने की है। ऐसा मन में लेश मात्र भी नहीं आता कि सकलडीहा में हमारा विधायक नहीं है। हम प्रयास कर रहे हैं और उम्मीद है कि आज नहीं तो कल सकलडीहा की जनता हमे मौका जरूर देगी। कहा कि आज छह रूके ओवरब्रिज के कार्यों का शुभारंभ हुआ है। जिसमें कुल 339.81 करोड़ रूपये खर्च होंगे। बताया कि कुचमन रेलवे स्टेशन पर 105 करोड़ और भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर 134 करोड़ लागत से ओवरब्रिज के निर्माण की स्वीकृति शासन की ओर से मिल गई है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, मीना चौबे, सुरेन्द्र सिंह, सर्वेश कुशवाहा, राणा प्रताप सिंह, छत्रबली सिंह, हरिवंश उपाध्याय, बब्बन चौहान, सुर्यमुनी तिवारी,डॉ. के.एन.पांडेय, संजय पांडे, शिवशंकर पटेल, अवधेश सिंह, महेंद्र सिंह, अभिषेक मिश्रा, उमाशंकर सिंह, जितेंद्र पाण्डेय, सुजीत जायसवाल, अरुण मिश्रा, सतीश चौहान, अजीत पाठक, जैनेन्द्र कुमार, अनिल तिवारी, मृत्युंजय, रामसुंदर चौहान, प्रदीप मौर्या विरेन्द्र जायसवाल, संतोष खरवार, दीलिप सोनकर, रविन्द्र गोंड़, शिवराज सिंह आदि नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
भैंसउर में रेलवे ओवरब्रिज के लिए पूरा प्रयास
---------
सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि धीना क्षेत्र के भैंसउर में ओवरब्रिज न होने से किसानों को एक किमी तक दूरी तय करनी पड़ती है। फसल कटने के दिनों में उनको काफी परेशानी होती है। वहां रेलवे ओवरब्रिज की मांग काफी समय से की जा रही है। पांच करोड़ का बजट है जिसमें से एक करोड़ मैने अपनी निधि और विधायक सुशील सिंह ने 50 लाख अपने निधि से देने की बात कही है। बाकी सीएम योगी जी कर देंगे। जल्द ही यहां ओवरब्रिज बनेगा।संवाद
-------------------------
हटेगा गोधना मोड़ का बैरियर, सिंघी ताली में बनेगा अंडरपास
----------
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि नियामताबाद के गोधना मोड़ के नीचे के अंडर पास को बैरियर से रोका गया है। इसकी सूचना हमे मिली है। चार-पांच दिनों में ही बैरियर हटाया जाएगा और आवागमन शुरू हो जाएगा। कहा कि सिंघी ताली में अंडरपास न होने से लोगों को काफी परेशानी होती थी। हमने रेलवे से बात की है जल्द ही वहां अंडरपास बनेगा। वहीं पीडीडीयू नगर में सुभाष पार्क से चकिया मोड़ तक की ओवरब्रिज के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही इस दिशा में सुखद सूचना मिलेगी।
---------------------------------

इनसेट------
आज अमेरिका जैसे देश को भी जेसीबी निर्यात कर रहा भारत
---------------
डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि बड़े सपने देखना और बड़े कार्य करना हमारी सरकार की सोच है। कहा कि 2004-14 तक करीब एक दशक में पिछली सरकार ने क्या काम किया और 2014 के बाद से भाजपा सरकार ने क्या काम किया यह साफ तौर पर देखा जा सकता है। सपा, बसपा की सरकार चलाने वाले बताएं कि उन्होंने एक दशक में चंदौली, गाजीपुर, वाराणसी को आखिर क्या दिया। वे अपनी निजी सरकार चलाते थे, हम जनता की सरकार चला रहे हैं।आज 75 फीसद जेसीबी का निर्माण भारत में हो रहा है। जिसका निर्यात अमेरिका जैसे देशों में हो रहा है। पिछली सरकारें कमीशन के चक्कर में गोली और बंदूक ही बना पाती थी। इस समय भारत ने 85 हजार करोड़ के शस्त्र बनाकर दुनिया को बेच चुका है।
------------------------------
इनसेट-------
जिले के गांवों में दौड़ेगी आईसीयू वैन
-------
सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति के साथ प्रौद्योगिकी मेले में शामिल होने का अवसर मिला। वहां एक बड़ी कंपनी ने एक चलते-फिरते आईसीयू का मॉडल दिखाया। जो 108 एंबुलेंस की तरह गांव-गांव जाकर लोगों को सुविधा प्रदान करेगा। इसका प्रयोग कर हरियाणा के एक गांव में एक महिला की जान बचाई गई। आज बड़े-बड़े अस्पतालों में आईसीयू को लेकर मारामारी मची है। ऐसे में इससे काफी सुविधा होगी। हमने कहा कि यह शुरू हुआ तो चंदौली के गांवों में भी आईसीयू वैन दौड़ेगी।संवाद
------------------------
इनसेट-------
------------
नगवां-चोचकपुर और टांडाकलां-कैथी में पक्का पुल का निर्माण
----------
सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि चंदौली और गाजीपुर के मध्य गंगा नदी पर नगवां चोचकपुर पैंटून पुल की शुरूआत की गई है। इस पर 950 मीटर के पक्के पुल के निर्माण के लिए 450 करोड़ का प्रस्ताव बन चुका है। चंदौली और वाराणसी को जोड़ने वाले टांडाकलां-कैथी के मध्य बने पैंटून पुल के स्थान पर 450 करोड़ के ही लागत से 950 मीटर पक्के पुल के निर्माण का प्रस्ताव बनाया जा चुका है। इसको पास कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है।संवाद
------------------------------------
चंदौली का नाम बदलकर करें कीनाराम नगर या वाराणसी देहात
------------
जनसभा को संबोधित करते हुए सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह ने कहा कि मुट्कुट्टा ओवरब्रिज का लोकार्पण कर सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने 40 वर्ष पुरानी समस्या को समाप्त कर दिया है। इस क्रासिंग पर लोगों को घंटों खड़ा रहना पड़ता था। जिससे अब मुक्ति मिल जाएगी। पूर्व की सरकारों ने एक पुल का वादा करके न जाने कितने चुनाव लड़ने का कार्य किया। कहा कि कमलापति त्रिपाठी के बाद जिले में विकास करने वाले एकमात्र नेता डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ही हैं। विधायक ने कहा कि अगर संभव है तो मैं चंदौली का नाम बदलकर कीनाराम नगर या फिर वाराणसी देहात करने का प्रस्ताव देता हूं। चकिया विधायक कैलाश खरवार ने कहा कि सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने जिले में प्रकाश की धारा बहाया है जो धानापुर से नौगढ़ तक बह रही है। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने मुट्कट्टा ओवरब्रिज के लोकार्पण को ऐतिहासिक कार्य बताया।संवाद
-------------------------------
इनसेट--------
इन रेलवे ओवरब्रिज के रूके कार्यों का हुआ शुभारंभ
------------------------------------------------------
नाम-----------------------------------लंबाई---------------------लागत
1. कर्मनाशा-सैयदराजा सम्पार 70 सी-----741 मीटर--------40.93 करोड़
2.कर्मनाशा-सैयदराजा सेक्शन सम्पार 71सी------655 मीटर----------38.19 करोड़
3.मुगलसराय-गया सेक्शन सम्पार 76सी-----------695 मीटर----------42.79 करोड़
4.मुगलसराय-गया सेक्शन सम्पार 74 सी-----------668 मीटर------------36.63 करोड़
5.कर्मनाशा-सैयदराजा सम्पार 75 सी--------------684 मीटर---------------60.75 करोड़
6. मुगलसराय-गया सम्पार 78 सी-----------------618 मीटर----------------35.77 करोड़
--------------------
रिपोर्ट--अमरेंद्र पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed