चंदौली: केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने किया पलटवार, बोले- रात को गाड़ी में शिलान्यास का पत्थर लेकर चलते थे पूर्व सांसद
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश पूरी तरह से अपराध मुक्त हो चुका है। पहले भी विकास कार्य के तहत निर्माण होते थे। पर उसका समय बढ़ाकर बजट बढा दिया जाता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले के सैयदराजा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने विपक्ष और पूर्व सांसद पर जोरदार पलटवार किया। कहा कि ऐसा हल्का विपक्ष मैंने अपने पूरे जीवन में नहीं देखा। हमसे पहले यहां एक सांसद हुआ करते थे। वे रात को गाड़ी में शिलान्यास का पत्थर लेकर चलते थे। रात को कहीं भी किसी भी विकास कार्य पर चोरी से पत्थर ठोक देते थे और सुबह जनता उखाड़कर फेंक देती थी।
आज चार साल पहले बिना किसी कागज के देसी भाषा में जिसे ‘सियारे क पट्टा’ कहा जाता है उसे लेकर आए थे। अब उन्हें शिलान्यास का सपना आ रहा है। इतने अच्छे काम हो रहे हैं, धन्यवाद के दो शब्द कहना चाहिए। बताइए क्या काम करना है, हम सब करेंगे। आप जानते हैं जनता आपको मौका देने वाली नहीं है। 2022 में फिर जनता योगी सरकार को चुनने जा रही है। डॉ. पांडेय ने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश से अपराध को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है।
पहले की सरकार में जहां अपराधियों को सम्मानित करने की फोटो छपती थी वहीं आज के अखबार में छपता है कि मुख्तार की, अतीक की अवैध बिल्डिंगे तोड़ दी गईं। प्रदेश पूरी तरह से अपराध मुक्त हो चुका है। पहले भी विकास कार्य के तहत निर्माण होते थे। पर उसका समय बढ़ाकर बजट बढा दिया जाता था। वहीं योगी जी की सरकार में वही परियोजनाएं नियत समय पर पूरी हो रही हैं और होंगी। एक पैसा ज्यादा नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि हाइवे पर चंदौली में पहला मेडिकल कॉलेज बन रहा है। यह अपने आप में इतिहास है। यहां की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
एडीजी से संभाला मोर्चा
सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी सक्रिय नजर आया। सभा स्थल, हेलीपैड और मेडिकल कालेज के निर्माण स्थल को तीन सेक्टर में बांटकर व्यवस्था को मुकम्मल बनाए रखा। वहीं जनसभा को में आने वाली भीड़ को केवल एक गेट से इंट्री दिया गया। जिससे पुलिस कर्मियों को ज्यादा मशकक्त नहीं करनी पड़ी। लोकार्पण और शिलान्यास का देखरेख कमिश्नर दीपक अग्रवाल तथा सुरक्षा व्यवस्था की कमान एडीजी ब्रजभूषण, आईजी एसके भगत पर्यवेक्षण थी। क्योकि एसपी अमित कुमार के अनुभव को देखते हुए उच्चाधिकारी कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे। जबकि एएसपी दयाराम, सीओ अनिल राय सहित तीन जनपदों के पुलिस कर्मियों को विभिन्न प्वाइंटों की कमान दिया गया था।
भीषण गर्मी में पानी के लिए तरसे लोग
जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ करीब साढ़े तीन बजे के बाद पहुंचे। लेकिन विभिन्न वाहनों से लोग दोपहर 12 बजे तक सभा स्थल पर पहुंच गए थे। भीषण गर्मी के चलते लोग प्यास के चलते व्याकुल नजर आए। हांलाकि सभा स्थल के समीप पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं होने पर लोगों ने आयोजकों के प्रति नाराजगी व्यक्त की। वहीं सीएम की जनसभा समाप्त होने के बाद लोग पेयजल के लिए इधर उधर भटकते नजर आए।
सीएम के मंच पर जगह पाने की लगी रही होड़
सीएम की जनसभा में मंच पर वरिष्ठ पदाधिकारियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। परन्तु इसके बाद भी दो युवा नेता मंच पर जगह पाने में कामयाब हो गए। यह देख कुछ पदाधिकारी भी सीएम के आगमन के पूर्व मंच पर जाने की होड़ में जुट गए और इधर उधर मडराने लगे। लेकिन मंच पर मौजूद केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय के सामने जाने की साहस नहीं जुटा सके और वापस वीआईपी दिर्घा में लौट गए।