फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Congress workers burnt an effigy to protest the detention of opposition leaders.

Chandauli News: विपक्ष के नेताओं को हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

Wed, 07 Oct 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Congress workers burnt an effigy to protest the detention of opposition leaders.
मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकते शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता। स्वयं
पीडीडीयू नगर। नई दिल्ली में ‘संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम के तहत मार्च के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत इंडिया गठबंधन के नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शास्त्री पार्क में धरना देकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका गया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत से देश के जनादेश को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने वोट चोरी और मतदाता सूची से नाम काटे जाने के आरोपों पर कार्रवाई की मांग की। पीसीसी सदस्य अकील अहमद बाबू ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष दयाराम पटेल ने कहा कि राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं को तत्काल रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की ओर से ‘संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में अशोक यादव, शाहिद तौसीफ, विजय गुप्ता, शिवराम चौहान, साबिर राईन, हेलेन, प्रकाश शर्मा, राकेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed