{"_id":"6ac5581718f002d5d7099571","slug":"salary-of-three-sanitation-workers-who-were-absent-for-two-months-was-stopped-chandauli-news-c-189-1-svns1013-155790-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दो महीने से गैरहाजिर तीन सफाईकर्मियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दो महीने से गैरहाजिर तीन सफाईकर्मियों का वेतन रोका
विज्ञापन
नौगढ़। स्थानांतरण आदेश के बावजूद कार्यस्थल पर न पहुंचने और लगातार गैरहाजिर रहने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने तीन सफाईकर्मियों का एक महीने का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है। उन्होंने तीनों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर निलंबित करने की चेतावनी दी है।
जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि उन्होंने 26 सितंबर को निरीक्षण किया था। उस दौरान कई जगह कूड़े के ढेर मिले थे। इसके बाद एडीओ पंचायत उपेंद्र सहनी को मामले की जांच सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट में कर्मचारियों की अनुपस्थिति और काम में लापरवाही बताई गई थी। बताया कि इस मामले में विनोद का धनकुमारी कला से लतमरवा, यशवंत का भटवाडीह से बाघी और संतलाल का धनकुमारी खुर्द से कोइलरवा हनुमान जी स्थानांतरण किया गया था।
आदेश जारी होने के बाद भी तीनों कर्मचारी कार्यस्थल पर नहीं पहुंचे। बताया कि वे करीब दो महीने से अनुपस्थित चल रहे हैं और सरकारी आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं। इसलिए तीनों सफाईकर्मियों का एक महीने का वेतन रोकने के साथ तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। समय पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। कहा कि आदेश की अवहेलना और काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।