फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves broke into the house and stole cash and jewellery.

Chandauli News: घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात ले गए चोर

Wed, 07 Oct 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the house and stole cash and jewellery.
धानापुर के नरौली में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
धानापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नरौली गांव में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये नकद, लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान पार कर दिया। गृहस्वामी करीब एक महीने बाद इलाज कराकर इटारसी से घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर कमरे में रखी अलमारी का लॉक भी टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नरौली निवासी केशर गिरी के अनुसार वह करीब एक माह पहले इलाज कराने इटारसी गए थे। घर में ताला लगा हुआ था। वापस लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। कमरे में रखी अलमारी भी खुली और सामान बिखरा था। पीड़ित ने बताया कि चोर 25 हजार रुपये नकद, सोने की दो लौंग, चांदी की चार पायल, दो नारियल, 22 पान के पत्ते, सोने की माचिस और चांदी की दो प्लेट ले गए। उन्होंने चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर घटना के जल्द खुलासे और सामान बरामद करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक संजय ओझा ने बताया कि तहरीर मिली है। मौका मुआयना कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed