{"_id":"6463bb2afbc9b82c980a8ba6","slug":"uniform-amount-will-reach-the-account-soon-chandauli-news-c-20-1-208220-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: खाते में जल्द पहुंचेगी यूनिफार्म की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: खाते में जल्द पहुंचेगी यूनिफार्म की रकम
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के छात्रों के अभिभावकों के खाते में जल्द ही यूनिफार्म,जूते, मोजे और बैग के लिए धनराशि भेजी जाएगी। इसके लिए आधार कार्ड का सत्यापन किया जा रहा है। अब तक 80 प्रतिशत आधार कार्डों का सत्यापन हो चुका है। जनपद के 1185 परिषदीय विद्यालयों में 2.36 लाख छात्र-छात्राएं को नाम लिखवाए गए हैं। इसमें से 1.91 लाख छात्रों का आधार सत्यापन हो गया है। शेष 45 हजार छात्र-छात्राओं के सत्यापन का काम भी जल्द पूरा होने की उम्मीद है। शासन ने अप्रैल महीने में ही सत्यापन करके रिपोर्ट भेजने को कहा था। मगर विद्यालयों की लापरवाही से इस में देर हो गई जबकि विद्यालय देर के लिए अभिभावकों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
अभिभावकों के खाते में सीधे 1200 रुपये भेजे जाते हैं। बेसिक शिक्षा विभाग का कहना है कि अभिभावकों की सुस्ती के कारण लगभग 19 प्रतिशत छात्र-छात्राओं के आधार का सत्यापन नहीं हो पाया है। पहले डीबीटी के जरिए मिलने वाली धनराशि में महीनों लग जाते थे। इसके चलते अभिभावक समय से यूनिफार्म नहीं खरीद पाते थे। अबकी जुलाई से पहले खाते में हर हाल में पैसा भेजने की योजना है।
कोट-- -- -- -- -- -
जनपद में बच्चों के ड्रेस वह मोजा जूता की धनराशि के लिए आधार का सत्यापन कराया जा रहा है। जल्द ही सत्यापन करके सूची भेज दी जाएगी। इसके बाद सभी अभिभावकों के खाते में एक साथ धनराशि भेज दी जाएगी।-मनोज कुमार सिंह, जिला समन्वय, बेसिक शिक्षा
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
रिपोर्ट-- राकेश यादव
विज्ञापन
अभिभावकों के खाते में सीधे 1200 रुपये भेजे जाते हैं। बेसिक शिक्षा विभाग का कहना है कि अभिभावकों की सुस्ती के कारण लगभग 19 प्रतिशत छात्र-छात्राओं के आधार का सत्यापन नहीं हो पाया है। पहले डीबीटी के जरिए मिलने वाली धनराशि में महीनों लग जाते थे। इसके चलते अभिभावक समय से यूनिफार्म नहीं खरीद पाते थे। अबकी जुलाई से पहले खाते में हर हाल में पैसा भेजने की योजना है।
विज्ञापन
कोट

रिपोर्ट