फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Unhappy with dirty water

गंदे पानी से खफा, किया प्रदर्शन

Tue, 13 Jan 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Tue, 13 Jan 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
Unhappy with dirty water
क्षेत्र के मढ़िया गांव में जमा गंदे पानी निकासी के लिए सोमवार की अपराह्न
विज्ञापन
मुख्य संपर्क मार्ग पर एकत्र होकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। अंत में चेताया कि जिला प्रशासन द्वारा अंडर ग्राउंड सीवर का कार्य अतिशीघ्र नहीं होने पर आंदोलन होगा।
ग्रामीणों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व जिला पंचायत निधि द्वारा अंडर ग्राउंड सीवर का निर्माण ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा था। अंडर ग्राउंड सीवर लाइन को मुख्य संपर्क नाले से मिलाने से पूर्व ही ठेकेदार के कार्य छोड़कर चले जाने से जल निकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है। जिस कारण घरों का गंदा पानी नालों से ओवर फ्लो कर सड़कों और गलियाें में बह रहा है। जिस कारण ग्रामीणाें को आने-जाने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सुल्तान खान के नेतृत्व में सोमवार को अपराह्न प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए सुल्तान खां ने कहा कि जिला पंचायत निधि से लगभग 25 लाख रुपये खर्च कर बनवाया है। इस दौरान इकबाल, रामबाबू, मुमताज, सोनू, अखिलेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed