फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Unfinished roads of Ramnagar Industrial Area will be completed. Mahendranath

पूरी होगी रामनगर औद्योगिक क्षेत्र की अधूरी सड़कें-डॉ. महेन्द्रनाथ

Tue, 21 Jul 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Unfinished roads of Ramnagar Industrial Area will be completed. Mahendranath
नियामताबाद। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन की ओर से प्रकाशित स्मारिका का विमोचन शनिवार को वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से किया गया। मुख्य अतिथि संगठन के संरक्षक चंदौली सांसद और कौशल विका उद्यमिता विकास मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा कि स्मारिका को नए उद्योग लगाने वाले उद्यमियों के लिए सहायक साबित होगी। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के सुना और समाधान का भरोसा दिया। कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की अधूरी सड़कों को जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

वर्चुअल सभा को संबोधित करते हुए डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा कि इस स्मारिका से नए उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को काफी सहूलियत होगी। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का भी विवरण है। कहा कि रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेस 2 में अर्ध निर्मित सड़कों को पूरा करने के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया है। इस मौके पर रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने बताया कि यूपीएसआईडीसी की ओर से मेंटेनेंस शुल्क आठ रुपये से बढ़ाकर 24 रुपये कर दिया गया है। इस पर डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री से वार्ता करके जल्द ही निस्तारण करवाएंगे। कहा कि कोरोना जैसी महामारी में रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन का कार्य सराहनीय रहा है। औद्योगिक क्षेत्र में बनने वाले खाद्य पदार्थों से मूल्य को कंट्रोल करना और हाईवे पर टेंट लगाकर श्रमिक सेवा शिविर के माध्यम से हजारों की संख्या में श्रमिकों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाना काफी सराहनीय रहा हैं। संगठन के सचिव चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा की मेंटेनेंस शुल्क जिला पंचायत भी मांग रहा है। इससे उद्यमियों पर दोहरा शुल्क लग रहा है। इस पर भी डॉ. पांडेय ने विचार करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रेम प्रकाश कपूर, शांतिलाल जैन, मनीष कपुर, दिनेश राय, जितेंद्र सिंह, विजय केसरी, प्रशांत गुप्ता, अमित गुप्ता, पंकज बिजलानी, अजित जैन, संतोष जालान, सतीश गुप्ता, अजय राय, राजेश जयसवाल, त्रिभुवन सिंह, रोहित जैन, परेश सिंह, सिद्धार्थ बाजला, चांदपुर इंडस्ट्रियल स्टेट के महामंत्री पीयूष अग्रवाल, आनंद जयसवाल, गेल गैस के करण सिंह,प्रदूषण विभाग के कालिका सिंह, यूपीएसआईडीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष नाथ, जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त गौरव मिश्रा, सिडबी केएजीएम राजेश खंडेलवाल, आरएएस के एक्सईएन कुंवर सुरेंद्र राय रहे। संचालन संजय गुप्ता ने और धन्यवाद ज्ञापन संस्था के विशेष सचिव जितेन्द्र पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed