फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Uncontrolled bike collides with divider, youth dies

बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

Fri, 31 Jul 2020 05:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collides with divider, youth dies
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना गांव के समीप बृहस्पतिवार की देर रात बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकरा गई। घटना में बाइक सवार सरेसर निवासी युवक नीचे गिरा और सड़क किनारे बने नाले से निकली सरिया उसके सीने में धंस गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सरेसर गांव निवासी दरगाही का पुत्र असगर अली (26) टैंकर चालक है। वह बृहस्पतिवार की देर रात घर से बाइक से सिंधीताली के लिए चला था। रात दो बजे के करीब वह जैसे ही गोधना गांव के समीप पहुंचा था कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इससे असगर बाइक से उछल गया और बगल के नाले के समीप गिरा। उसके गिरते ही निकला छड़ उसके सीने में धंस जाने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को शिनाख्त करने क बाद परिवार वालों को सूचित किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। असगर की मौत की खबर जैसे ही घर वालों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। सभी लोग आनन-फानन में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां बेटे के शव को देख मां बेसुध हो जा रही थी। गांव निवासी दरगाही के पांच पुत्रों में असगर तीसरे नंबर पर था और टैंकर चलाकर जीवकोपार्जन कर रहा था। सात वर्ष पहले उसकी शादी हीना से हुई थी। दोनों से कोई बच्चा नहीं था। शुक्रवार को घर के बाहर दरवाजे पर माता जुबोनिशा, पिता दरगाही, पत्नी हीना, भाई यूनुस सहित अन्य लोगों की चीख-पुकार से हर कोई स्तब्ध हो जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed