फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Uncontrolled auto overturned, youth died

Chandauli News: अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा, युवक की मौत

Tue, 02 May 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled auto overturned, youth died
चकिया। बबुरी थाना क्षेत्र के चित्तौड़ी गांव के पास सोमवार को चकिया-पीडीडीयू मार्ग पर ऑटो पलट गया। इस दौरान ऑटो सवार कुबेर(30) की मौत हो गई। वह चकिया कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव का रहने वाला था और वह महाराष्ट्र स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था।
विज्ञापन

सिकंदरपुर गांव निवासी पंच नारायण दास के छह पुत्रों में पांचवें नंबर का पुत्र कुबेर महाराष्ट्र में एक निजी फैक्ट्री में काम करता था। काफी समय बाद अवकाश लेकर वह रविववार की रात पीडीडीयू नगर स्टेशन पर पहुंचा। इसके बाद वह अपने रिश्तेदार के यहां रुक गया। सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे ऑटो में बैठकर वह घर आ रहा था। बबुरी थाना क्षेत्र के चितौड़ी गांव के पास सड़क पर मवेशी आ जाने के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दौरान उसमें सवार कुबेर के सिर में गहरी चोट लग गई। आसपास लोग उसे चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बबुरी थाना प्रभारी अमित कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। कुबेर की मौत की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी वीना बेसुध हो गई और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed