{"_id":"589ccb2d4f1c1b8a5237bb28","slug":"uncontrollable-truck-entered-the-house-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक घर में घुसा, एक मरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक घर में घुसा, एक मरा
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 10 Feb 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीनगर सकलडीहा रोड पर अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति जख्मी हो गया। खुचिया गांव में अनियंत्रित ट्रक सड़क कि किनारे घर में घुस गया। इससे घर के बाहर खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना से नाराज होकर ग्रामीणों ने एक घंटे तक सड़क पर जाम लगा दिया।
सकलडीहा से मुगलसराय की तरफ ट्रक आ रहा था। भोर में खुचिया गांव के समीप चालक को झपकी आ गई और उसका नियंत्रण ट्रक से हट गया। तेज रफ्तार होने की वजह से ट्रक लहराते हुए सड़क के किनारे घरों तक पहुंच गया। इस घटना में घर के बाहर खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक के धक्के से बाहर खड़े ट्रैक्टर से टकराया और उससे बाहर में सोए शिवानंद(50) जख्मी हो गया और उसका घर भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद ट्रक का चालक और खलासी भाग गया। इस घटना से नाराज होकर ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। दूसरी ओर अलीनगर थाना क्षेत्र के संघति गॉव के समीप 3 बजे भोर में एक ट्रक खराब हो गया। ट्रक चालक जयप्रकाश (37) पुत्र स्वर्गीय मुराहु प्रसाद निवासी खाने आजमपुर सुकृत सोनभद्र जांच करने के लिए ट्रक के पीछे गया। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को थाने ले आयी और परिवार वालों को सूचित किया। सूचना पाकर पहुंचे परिवार वालों ने बताया कि जयप्रकाश दो बच्चों का पिता था। बीस वर्ष पहले अलीगनर के ही कुंडलियां गांव में शादी हुई थी।