फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Uncle molested niece revealed about being pregnant in chandauli

चाचा ने भतीजी से किया दुष्कर्म: किशोरी की तबीयत खराब हुई तो परिजन ले गए अस्पताल, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

Thu, 12 Aug 2021 01:29 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 12 Aug 2021 01:29 AM IST
सार

तीन महीने पहले शादी में आए चाचा ने किशोरी से दुष्कर्म किया। जब किशोरी को पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने गर्भवती होने की बात कही।

विज्ञापन
Uncle molested niece revealed about being pregnant in chandauli
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

चंदौली जिले के एक गांव में मूक बधिर दसवीं की छात्रा से उसके चाचा ने दुष्कर्म किया। तीन माह की गर्भवती होने पर परिवार वालों को पता चला। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सात ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, नौगढ़ क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को सुबह एक किशोरी के पेट में दर्द शुरू हुआ तो परिवार वाले उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला कि किशोरी तीन माह की गर्भवती है।
विज्ञापन


पूछने पर बेटी ने अपनी भाषा में बताया कि शादी में आए चाचा ने दुष्कर्म किया था। रोती बिलखती मां बेटी को लेकर सीधे थाने पहुंची। महिला ने अपने चचेरे देवर के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कर्म करने की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी हिमाशु सिंह उर्फ गोलू के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed