फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Uncle and nephew died after being hit by a pickup while going home on bike.

Chandauli News: बाइक के घर जाते समय पिकअप के धक्के से मामा-भांजे की मौत, एक जख्मी

Mon, 25 Dec 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew died after being hit by a pickup while going home on bike.
धानापुर। धानापुर सकलडीहा मुख्य मार्ग पर गुरेहुं गांव के समीप डेढ़वलिया मोड़ टावर के पास रविवार की शाम पिकअप के धक्के से बाइक सवार मामा भांजे की मौत हो गई। वहीं दूसरा भांजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद भाग रहे पिकअप चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। मृत मामा भांजे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल भांजे को अस्पताल में भर्ती कराया। प्रेमाश्रयपुर (गुरेहू ) निवासी युवक अपने भांजे को सिहावल गांव से बाइक से अपने घर लेकर आ रहा था। दो की मौत की घटना से सिहावल और प्रेमाश्रयपुर गांव में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के प्रेमाश्रयपुर (गुरेहु) निवासी आत्माराम यादव (36) अपनी बहन के घर सिहावल गांव में गया था। रविवार की शाम वह बाइक से अपने भांजे आदर्श (08) और आर्य (06) पुत्र शमशेर यादव को लेकर अपने घर प्रेमाश्रयपुर गांव के लिए चला था। शाम लगभग सात बजे तीनों अभी डेढ़वालिया मोड़ के पास पहुंचे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार दूध ढोने वाले पिकअप ने टक्कर मार दी। पिकअप के धक्के से बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भागने लगा लेकिन बेकाबू पिकअप कुछ आगे जाकर पलट गई। पिकअप चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचया। यहां डाॅक्टरों ने आत्माराम और आदर्श को मृत घोषित कर दिया। आर्य यादव का इलाज चल रहा है। मौत की सूचना से आत्माराम और आदर्श के घर में कोहराम मच गया। आत्मराम अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। वह हलवाई का काम करता था। उसका दूसरा भाई विकलांग है। वहीं सिहावल निवासी शमशेर यादव के दो पुत्र थे। इसमें एक को मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद पिकअप को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वही मामा भांजे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed