फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two youths of Chandauli trapped in Ukraine

यूक्रेन में फंसे चंदौली के दो युवा, परिजन मांग रहे सलामती की दुआ

Sun, 27 Feb 2022 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two youths of Chandauli trapped in Ukraine
चंदौली। सदर कोतवाली के डिग्घी गांव निवासी दो छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। दोनों यूक्रेन के खर्किव व एलवीव ओबलास्ट शहर स्थित मेडिकल विश्वविद्यालयों में पढ़ाई करते हैं। एक ने स्थानीय लोगों के साथ बंकर में शरण ली है तो दूसरा अभी हास्टल में ही है। परिवार के लोगों से फोन पर बात कर अपनी सलामती की जानकारी दी, लेकिन रूस के हमले के बाद यूक्रेन में हालत बदतर होने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

डिग्घी गांव निवासी मुनउअर अली के बेटे अदनान शाह (26) और मुन्नवर के भाई शहजाद अहमद के पुत्र शकीफ कयूम शाह (22) यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए गए हैं। अदनान वीएन कजरिया खर्किव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करता है तो शफीक कयूम शाह हेलिट स्काई एलवीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी का छात्र है। रूस ने यूक्रेन पर धावा बोल दिया है। रूसी सेना लगातार बम व मिसाइलें दाग रही है। इससे यूक्रेन में हालत बदतर हो गए हैं। टीवी पर रूस-यूक्रेन की खबरें देखकर परिवारवालों की चिंता बढ़ गई है। अदनान ने स्थानीय लोगों के साथ बंकर में शरण ले रखी है। वहीं शफीक कयूम शाह विश्वविद्यालय के हास्टल में साथी छात्रों के साथ मौजूद है। उनके परिवारवाले जल्द से जल्द उनकी सही सलामत घरवापसी के प्रयास में हैं। हालांकि जिला प्रशासन अभी तक इससे अनजान हैं। प्रशासन के पास यूक्रेन में फंसे जनपदवासियों के बारे में कोई सूचना नहीं है। वैसे भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे मेडिकल छात्रों व देशवासियों के सकुशल वतन वापसी की पहल की है। इससे उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed