Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two youths killed after run over by Scorpio following collision between pickup and bike in chandauli

यूपी में दर्दनाक हादसा: पहले पिकअप ने मारी टक्कर, फिर स्कॉर्पियो ने कुचला; एक ही गांव के दो युवकों की मौत

Fri, 27 Nov 2026 05:38 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 27 Nov 2026 05:38 PM IST
सार

चंदौली जिले में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। दो युवक एक मासूम बच्ची को बाइक से लेकर जा रहे थे। इस दौरान पिकअप ने टक्कर मारी जिससे बाइक सवार लोग सड़क पर गिर गए। इसी दौरान स्कॉर्पिय उन्हें कुचलते हुए निकल गई। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई, जबकि मासूम की जान बाल- बाल बची। 

विज्ञापन
Two youths killed after run over by Scorpio following collision between  pickup and bike in chandauli
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर गांव के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। खोर गांव निवासी दोनों युवक पिकअप की टक्कर से बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दोनों को कुचलते हुए निकल गई। हादसे में बाइक पर सवार डेढ़ साल की मासूम बच्ची बाल-बाल बच गई।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
खोर गांव निवासी अजित गुप्ता उर्फ गब्बर (34) पुत्र मिठाई लाल अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी को इलाज के लिए गांव निवासी अपने साथी दीपक विश्वकर्मा (28) पुत्र बब्बन विश्वकर्मा को साथ लेकर उसकी बाइक से ढोढिया गांव जा रहे थे। बाइक से तीनों गौसपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि सकलडीहा की ओर से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच पीछे से आ रही स्कॉर्पियो दोनों के ऊपर चढ़ गई। 
विज्ञापन


गंभीर रूप से कुचलने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्कॉर्पियो चालक ने दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। हादसे में मासूम बच्ची सुरक्षित बच गई। अंजित के दो बेटे और एक बेटी हैं, जबकि दीपक अविवाहित था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही गांव के दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जिस पिता की गोद में बैठकर मासूम इलाज के लिए जा रही थी, उसी हादसे ने उसके सिर से पिता का साया छीन लिया। 


कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र निषाद ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं स्कार्पियो बरामद किया गया है। चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed