फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two youths began to drown at Rajdari; tourists saved them.

Chandauli News: राजदरी में डूबने लगे दो युवक, पर्यटकों ने बचाया

Mon, 03 Aug 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Two youths began to drown at Rajdari; tourists saved them.
नौगढ़। चंदौली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजदरी जलप्रपात पर रविवार को बड़ा हादसा बच गया। प्रयागराज से आए दो युवक चंद्रप्रभा नदी में नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद वन विभाग की टीम और पर्यटकों ने दोनों युवकों को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

प्रयागराज के दोनों युवक राजदरी जलप्रपात घूमने पहुंचे थे। दोनों जलप्रपात के नीचे बह रही चंद्रप्रभा नदी में स्नान करने लगे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में पहुंच गए और डूबने लगे। युवकों को संघर्ष करते देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया।
विज्ञापन

वन विभाग के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और पर्यटकों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि राजदरी में नहाते समय दो युवक डूबने लगे थे। वन विभाग और स्थानीय लोगों ने उन्हें बचा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed