फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two young girls who came out of anger were handed over to their families

नाराज होकर निकली दो युवतियों को किया परिजनों के हवाले

Mon, 22 Aug 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two young girls who came out of anger were handed over to their families
आरपीएफ की ओर से गठित मेरी सहेली की स्टाफ टीम ने रविवार को ऑपरेशन महिला सुरक्षा अभियान के तहत घर से भागी दो युवतियों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया। दोनों युवतियां सगी बहन बताई गई हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर मेरी सहेली टीम के स्टाफ सदस्य अवर निरीक्षक सरिता गुर्जर व आरक्षी संगीता देवी के नेतृत्व में प्लेटफार्मों व रेलवे परिक्षेत्र में ऑपरेशन महिला सुरक्षा अभियान के तहत गस्त कर रहे थे। इस दौरान सर्कुलेटिंग एरिया स्थित पोर्टिको परिक्षेत्र में उन्होंने दो युवतियों को संदेहावस्था में घूमते पाया। उनके साथ कोई नहीं था। दोनों युवतियों को आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया। यहां महिला अधिकारी व स्टाफ द्वारा की गई काउंसलिंग के दौरान युवतियों ने बताया कि मां से किसी बात को लेकर अनबन होने पर नाराज होकर बिना बताए वे यहां चली आई हैं। सूचना मिलने के कुछ देर बाद युवतियों की मां रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पहुंची। उचित दस्तावेजों का सत्यापन कर युवतियों को उनकी मां के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed