फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two women were caught red-handed stealing a box of toffees and biscuits

Chandauli News: टॉफी और बिस्किट का डिब्बा चोरी करते दो महिलाएं रंगे हाथ पकड़ायी

Fri, 16 Jan 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two women were caught red-handed stealing a box of toffees and biscuits
पीडीडीयू नगर। नगर में महिलाओं का एक गिरोह सक्रिय हो गया है। बुधवार को गल्लामंडी स्थित एक केक की दुकान से टॉफी और बिस्किट चोरी करने के आरोप में दो महिलाओं को पकड़ा गया है। शक होने पर दुकान स्वामी ने महिलाओं के झोले की तलाशी ली, जिसमें से चोरी का सामान बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस महिलाओं को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर के गल्लामंडी निवासी राहुल जायसवाल की केक, टॉफी और बिस्किट की दुकान है। राहुल के अनुसार पिछले पांच-छह महीनों से दुकान से आए दिन कुछ न कुछ सामान गायब हो रहा था। बुधवार की शाम करीब चार-पांच महिलाएं दुकान पर आईं और सामान दिखाने को कहा। इसी दौरान दो महिलाओं ने काउंटर पर रखे टॉफी और बिस्किट के पैकेट चोरी कर अपने झोले में रख लिए। काउंटर से पैकेट गायब देख दुकान स्वामी को शक हुआ। उन्होंने झोले की तलाशी ली तो उसमें से टॉफी और बिस्किट के पैकेट बरामद हो गए। इसके बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस महिलाओं को पकड़कर मुगलसराय कोतवाली ले आई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी संबंधित चौकी को दे दी गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed