{"_id":"5f722f388ebc3e1a22571111","slug":"two-trains-going-towards-punjab-stopped-at-ambala-cantt-chandauli-news-vns54992710","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब की ओर जा रही दो ट्रेनों को अंबाला कैंट में रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब की ओर जा रही दो ट्रेनों को अंबाला कैंट में रोका
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। किसानों के लिए नए कानून के विरोध में पंजाब में किसान रेलवे ट्रैक पर बैठक कर आंदोलन कर रहे हैं। जिले में भी आंदोलनों का दौर जारी है। सतर्कता को देखते हुए अमृतसर जयनगर एक्सप्रेस और धनबाद लुधियाना को अंबाला में ही रोका जा रहा है। वहीं स्थानीय स्टेशन पर रेल प्रशासन पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है। रेलवे की ओर से 24 से 26 सितंबर तक सुरक्षा के लिए एलर्ट जारी किया गया था। इसके बाद भी आरपीएफ और जीआरपी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
किसानों के लिए बने पुराने कानूून को हटाकर दो नए बिल संसद में पेश किया गया और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद यह कानून बन गया है। नए नियम के तहत किसान अपनी उपज कहीं भी बेच सकते हैं और कांटैक्ट फार्मिंग की छूट मिली है। वहीं किसान इसमें एमएसपी से कम खरीद न होने की गारंटी देने की मांग करते हुए आंदोलन कर रहे हैं। पंजाब में किसान रेलवे ट्रैक पर बैठ गए हैं। जिले में भी लगातार आंदोलन किया जा रहा है। किसानों के आंदोलन को देखते हुए 24 सेे 26 सितंबर तक स्टेशन पर सुरक्षा के लिए रेल प्रशासन ने एलर्ट जारी किया था। इसके तहत आरपीएफ,आरपीएसएफ और जीआरपी ने लगातार चेकिंग की है। सोमवार को धनबाद लुधियाना और अमृतसर जयनगर को हरियाणा के अंबाला में ही रोक दिया जा रहा है। वहीं स्थानीय स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ लगातार नजर बनाए हुए हैं। वहीं मंडल प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। इस संबंध में मंडल वाणिज्य प्रबंधक इकबाल अहमद ने बताया कि मंडल में आंदोलन को लेकर सतर्क निगाह रखी जा रही है। ट्रेनों के संचालन पर अब तक असर नही पडा है। आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार और जीआरपी निरीक्षक आरके सिंह ने भी बताया कि लगातार स्बऌेशन पर गश्त की जा ही है। स ्टेशन पर कोई आंदोलनकारी न पहुंचे, इसको लेकर पूरी तैयारी है।