फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two teenagers drowned in Chandraprabha river in chandauli tragic accident happened while bathing

चंद्रप्रभा नदी में डूबे दो किशोर: दोनों की मौत से मचा कोहराम, नहाते वक्त हुआ था दर्दनाक हादसा

Thu, 17 Apr 2025 01:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 17 Apr 2025 01:48 PM IST
सार

दो युवकों के नदी में डूबने की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों की लाश मिली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Two teenagers drowned in Chandraprabha river in chandauli tragic accident happened while bathing
डूबने से माैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के भरेहटा खुर्द गांव के समीप गुजर रही चंद्रप्रभा नदी में गांव के ही गुरदयाल यादव (12) व हासिल (11) की नहाते समय डूब गये।  जानकारी मिलते ही गांव के सक्रिय लोगों ने नदी में कूद कर मासूमों को बाहर निकाल लिया। 

विज्ञापन


आनन फानन में निजी चिकित्सालय में परीक्षण कराते हुए जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंच गए। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य जिला संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली और परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की दोपहर भरेहटा कलां गांव के निवासी धनंजय यादव के दो पुत्रों में छोटा पुत्र गुरुदयाल यादव अपने बड़े भाई गुरुध्यान के साथ और गांव के ही निवासी नौशाद अली के एक पुत्री दो पुत्रों में बड़ा पुत्र हासिल भी अपने छोटे भाई भुवर के साथ पास के ही चंद्रप्रभा नदी में मौज मस्ती के लिए चले गए थे। 

बच्चों ने घर के परिजनों को शौचालय जाने की बात कह कर समीप के चंद्रप्रभा नदी में मौज लेने चले गए जहां नदी में नहाते समय पैर फिसलने से दोनों बालक नदी मे डूब गए । जिसको देखकर दोनों के भाई भुवर और गुरुध्यान गांव की ओर दौड़ पड़े और शोर मचाने लगे। 

जानकारी मिलते ही गांव के सक्रिय कमलेश यादव के नेतृत्व में कई ग्रामीण लगभग 300 मीटर दूर नदी की ओर दौड़ पड़े। डूबे हुए बालकों की खोज आरंभ कर दी। गुरुदयाल यादव को पाकर ग्रामीण प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंच गए वहां से रिस्पांस न मिलने पर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंच गए। 

वहीं कुछ देर बाद दूसरा युवक हासिल को भी नदी में मिलते ही उसे बाहर निकाल कर जिला संयुक्त चिकित्सालय की ओर दौड़ पड़े। जिला संयुक्त चिकित्सालय में तैनात डॉक्टर आर आर यादव ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

सूचना मिलने पर पहुंचे विधायक कैलाश आचार्य ने चिकित्सालय में घटना की जानकारी ली और परिजनों को ढांढस बंधाया। कोतवाली पुलिस को परिजनों का सहायता करने का निर्देश दिया।

परिजनों में मचा कोहराम

गुरुदयाल यादव सिकंदरपुर मोड़ स्थित जलधर पब्लिक स्कूल में कक्षा 3 का छात्र था जो इस वर्ष कक्षा 4 में प्रवेश किया था। वहीं हासिल विजयपुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 3 का छात्र था। गुरुदयाल के पिता धनंजय यादव गुजरात में और हासिल के पिता नौशाद अली मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं।

बच्चों की घटना पिता को दूर से प्राप्त होने पर असहनीय दुख महसूस किया। हासिल की मां जमीना और गुरदयाल की मां कलावती सहित अन्य परिजनों व गांव के ग्रामीणों के सामने दुख का पहाड़ टूट पड़ा। कोतवाली पुलिस ने उनके परिजनों की तहरीर पर दोनों बालकों के शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।

कोतवाल अतुल प्रजापति ने बताया कि गांव निवासी उनके परिजन असलम की तहरीर में घटना में किसी का कोई दोस न होने के साथ ही पोस्टमार्टम नहीं कराने का जिक्र किया था जिस पर उनके परिजनों को गुरुदयाल और हासिल का शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed