फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two teenagers drowned in Chandauli and Ghazipur

जीवित्पुत्रिका व्रत पर चंदौली और गाजीपुर में उजड़ी दो महिलाओं की कोख, 2 किशोरों की डूबने से मौत 

Thu, 10 Sep 2020 09:47 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर/चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर/चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 10 Sep 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers drowned in Chandauli and Ghazipur
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

चंदौली और गाजीपुर जिले में गुरुवार को डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पर इस असहनीय दुख की शिकार दोनों किशोरों की माताएं हुईं, क्योंकि आज तो उन्होंने अपने लाल की दीर्घायु के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत रखा था।  

विज्ञापन


चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के शेरपुर सरैया गांव में दोस्तों के साथ सुबह में गंगा स्नान करने गए सूरज यादव उर्फ गोलू (17) गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों के शोर मचाने पर रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से किशोर की खोज करने में जुटी रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


दोस्तों ने बताया कि वह सरसों व परवल की खेती के लिए खेत की तैयारी करने के लिए गंगा तट पर गया था। इसके बाद  दोस्तों के साथ गंगा नदी में स्नान करने लगा। देखते ही देखते वह गहरे पानी मे चला गया। साथ में स्नान कर रहे दोस्तों ने हो हल्ला मचाते हुए सूरज को बचाने के लिए काफी प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी कोई सफलता मिली, तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी होते पर पुलिस ने नाव व जाल लगवाकर गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है। 
 

Two teenagers drowned in Chandauli and Ghazipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर में इकलौते पुत्र के डूबने से मचा कोहराम

मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के हाटा रेलवे ब्रिज के नीचे मंगई नदी में स्नान कर रहे तीन किशोर डूबने लगे। ग्रामीणों ने दो किशोरों को तो कड़ी मशक्कत पर बचा लिया, जबकि एक किशोर डूब गया।  दरअसल, बरेजपुर गांव की महिलाएं जीवित्पुत्रिका पर्व पर पूजा-पाठ करने के लिए गौसपुर गंगा घाट गई थीं।

इधर आलोक यादव (13) अपने मित्र आनंद यादव और आकाश यादव के साथ हाटा रेलवे ब्रिज के पास मंगई नदी में नहाने गया था। नदी में तेज बहाव होने के चलते तीनो डूबने लगे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आनंद और आकाश को तो बचा लिया, लेकिन आलोक डूब गया। इधर इकलौते पुत्र के डूबने की जानकारी मिलते ही पिता ओमप्रकाश यादव ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed