फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two teachers found absent, four assistant teachers

अनुपस्थित मिले दो शिक्षामित्र, चार सहायक अध्यापक

Thu, 07 Jul 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two teachers found absent, four assistant teachers
नौगढ़। खंड शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को नौगढ़ ब्लाक क्षेत्र के तीन प्राथमिक और दो उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार सहायक अध्यापक और दो शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। बीईओ ने अनुपस्थित अध्यापकों की रिपोर्ट ऑनलाइन बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज वेतन रोकने की संस्तुति की। वहीं उपस्थिति पंजिका में कॉलम खाली रखने पर दो हेड मास्टरों को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

बीईओ नागेंद्र सरोज बुधवार को सुबह साढ़े नौ बजे प्राथमिक विद्यालय नौबादी पहुंचे। वहां सहायक अध्यापक मोहम्मद शाहनवाज, आलोक मौर्य तथा शिक्षामित्र अनिल कुमार बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। उपस्थिति पंजिका में कालम खाली देख बीईओ ने हेड मास्टर रजामुराद को फटकार लगाते हुए शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार करने को कहा। इसके बाद बीईओ उच्च प्राथमिक विद्यालय बजरडीहा पहुंचे यहां हेड मास्टर समेत सभी अध्यापक उपस्थिति मिले, स्थिति ठीक रही। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय बजरडीहा का निरीक्षण किया तो वहां बिना किसी सूचना के सहायक अध्यापक नीरज श्रीवास्तव और अभिजीत राय गायब मिले। महिला शिक्षामित्र कौशल्या देवी भी बिना अवकाश के गायब थी। उपस्थिति पंजिका में कालम खाली देख बीईओ भड़क उठे, डीबीटी की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए फटकारा। उन्होंने हेड मास्टर विनय खरवार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इसके बाद बीईओ ने प्राथमिक विद्यालय बरवाडीह तथा कंपोजिट विद्यालय गंगापुर का निरीक्षण किया। इन विद्यालयों में प्रधानाध्यापक समेत सभी शिक्षक और शिक्षा मित्र उपस्थित मिले। इस बाबत बीईओ नागेंद्र सरोज ने बताया कि अनुपस्थित मिले अध्यापकों और शिक्षामित्रों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को ऑनलाइन रिपोर्ट भेज दी गई है। उपस्थिति पंजिका में कॉलम खाली रखने पर दो हेड मास्टर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed