फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two superfast clone trains will run for Delhi

Chandauli News: दिल्ली के लिए चलेंगी दो सुपरफास्ट क्लोन ट्रेनें

Fri, 14 Jun 2024 03:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Two superfast clone trains will run for Delhi
पीडीडीयू नगर। गर्मी में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे दो सुपरफास्ट क्लोन ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें पटना से नई दिल्ली और गया से आनंद विहार के लिए चलाई जाएंगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि पटना-नई दिल्ली सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल (सप्ताह में छह दिन) पटना से 14 से 30 जून तक बृहस्पतिवार को छोड़कर रोज चलाई जाएगी। यह ट्रेन 20:10 बजे खुलेगी और अगले दिन 12:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 15 जून से एक जुलाई तक शुक्रवार को छोड़कर रोज नई दिल्ली से 13:20 बजे चलकर कर अगले दिन 7.00 बजे पटना पहुंचेगी। गया-आनंद विहार सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस 14 से 30 जून तक शनिवार को छोड़कर रोज गया से 14.15 बजे खुलकर अगले दिन 7:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 15 जून से 1 जुलाई तक रविवार को छोड़कर बाकी छह दिन आनंद विहार से 8:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 00:30 बजे गया पहुंचेगी। वहीं शुक्रवार को पटना से नई दिल्ली के लिए वन वे अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन पटना जंक्शन से 21:30 बजे खुलकर आरा, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर स्टेशन पर रुकते हुए अगले दिन 15:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed