{"_id":"642339353e1a5cf1a207ade4","slug":"two-smugglers-arrested-with-liquortwo-smugglers-arrested-with-liquorsharaab-ke-saath-do-taskar-giraphtaarsharaab-ke-saath-do-taskar-giraptwo-smugglers-arrested-with-liquorhtaartwo-smugglers-arrested-with-liquortwo-smugglers-arrested-with-liquor-chandauli-news-c-20-1-126736-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
जेंगुरी गांव के पास गुजरी बाबा रमैया मार्ग से मंगलवार की सुबह मोटरसाइकिल से शराब लेकर बिहार जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 90 शीशी देशी शराब बरामद की गई। पकड़े गये आरोपी चंदन कुमार विश्वकर्मा व श्रीनारायण विश्वकर्मा बिहार के भभुआ जिले के ग्राम सिहोरिया के रहने वाले हैं। थाना अध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग ने बताया दोनों तस्करों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। संवाद
चार माह बाद बकरी चोरी का मुकदमा
शहाबगंज। करनौल गांव में चार माह पूर्व हुई बकरी चोरी का मुकदमा दर्ज पुलिस ने अब दर्ज किया है। सुनिल चौहान के घर से 14 नवम्बर 2022 को आठ बकरी व चार बकरा को घर का ताला तोड़कर चुरा ले गए। उन्होंने 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कते बाद अब पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
फलाहार की वस्तुओं के 12 नमूने लिए
पीडीडीयू नगर । नवरात्र को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सिंघाड़ा, कुट्टू के आटा आदि फलाहार की वस्तुओं की जांच शुरू की है। टीम ने सकलडीहा से साबूदाना एवं मूंगफली दाना एक-एक नमूने लिए। चंदौली बाजार से दूध तथा सैयदराजा बाजार से किशमिश, बर्फी व दूध के नमूने लिए गए। अमड़ा में सिंघाड़ा के आटे के दो, मूंगफली का एक तथा धीना बाजार से साबूदाना का एक, चकिया से सरसों के तेल के दो नमूने लिए। इस दौरान 12 नमूने लेकर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला में भेज दिया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रकांत बाजपेयी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार शाही, नेहा त्रिपाठी, सच्चिदानंद राय, अरविंद कुमार, कुमार चित्रसैन शामिल रहे।
विज्ञापन
फोटो 40
शार्टसर्किट जली चार बीघे गेहूं की फसल
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के तियरी गांव में मंगलवार को शार्टसर्किट से गेहूं के खेत में आग लग गई। दयाराम पटेल का खेत क्षेत्र के डहिया गांव के पास बंडा मौजा में है। दिन में ढाई बजे के करीब विद्युत तारों में शार्टसर्किट से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। लोगो ने पेड़ों की झाड़ियों से पीटकर आग को काबू में किया। तब तक चार बीघे की फसल राख हो चुकी थी। एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान राजेश कुमार पटेल ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।