फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two sides fight after dispute, eight injured

Chandauli News: विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल

Sun, 05 Feb 2023 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Two sides fight after dispute, eight injured
नगर के वार्ड नंबर छह सिविल लाइन पूर्वी निवासी गनेश के पुत्र सोनू की लगभग चार वर्षीय पुत्री पास के ही शुभम, विश्वास, नीरज की दुकान पर टॉफी बिस्कुट लेने गई थी। उसी दौरान उनके पालतू कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गिर गई और उसके हाथ में चोट लग गई। चोट के निशान को कुत्ते के काटे का निशान समझकर बच्ची के परिवार वाले दुकानदार से विवाद करने लगे।
विज्ञापन

देखते ही देेखते विवाद मारपीट में तब्दील हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे और ईंट पत्थर भी चले। जिसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। मामले को लेकर दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचा और मामले की जानकारी दी। जिसपर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। कुछ ही देर बाद शुभम (16), विश्वास (18) और नीरज (20) और दूसरे पक्ष के गनेश (60), केवली देवी (55), सोनू (28), अनिल (19), मनोज (20) के बीच दोबारा मारपीट खूनी संघर्ष में बदल गई। जिससे दोनों पक्ष के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों के तहरीर पर पुलिस ने मेडिकल मुआयना कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। कोतवाल मुकेश कुमार ने बताया कि मारपीट में दोनों पक्षों के तहरीर प्राप्त हुए हैं जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed