फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two roads will be built from Barwadih to Sonbhadra at a cost of Rs 1.60 crore.

Chandauli News: बरवाडीह सोनभद्र तक 1.60 करोड़ रुपये बनेंगी दो सड़कें

Sat, 12 Sep 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Two roads will be built from Barwadih to Sonbhadra at a cost of Rs 1.60 crore.
पीडीडीयू नगर/नौगढ़। चकिया विकास खंड के बरवाडीह गांव से सोनभद्र जाना-आना अब आसान होगा। गांव से सोनभद्र के लिए दो सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। एक सड़क बरवाडीह मेन मार्केट से और दूसरी गांव के पीछे स्थित माइनर से सोनभद्र तक बनाई जाएगी।
विज्ञापन

एक-एक किमी की दोनों सड़कों के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड ने 1.60 करोड़ रुपये की कार्ययोजना शासन को भेजी है।
बरवाडीह गांव सोनभद्र की सीमा के करीब स्थित है। आसपास के गांवों के लिए प्रतिदिन सोनभद्र आते-जाते हैं।
गांव से सोनभद्र तक जाने के लिए दोनों सड़कें कच्ची होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात में सड़कों पर पानी और कीचड़ जमा हो जाने से आवागमन और मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

आसपास के अन्य गांवों के लोग और व्यापारी भी इन रास्तों का इस्तेमाल करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, शाम के बाद दोनों मार्गों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से आवागमन जोखिम भरा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जंगल क्षेत्र होने के कारण बरसात और अन्य दिनों में जंगली जानवरों के आने का खतरा भी बना रहता है। सड़कें पक्की होने से ग्रामीणों के साथ राहगीरों और व्यापारियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed