फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two quintals of fish died, now the villagers are troubled by the foul smell

मर गईं दो क्विंटल मछलियां, अब दुर्गंध से ग्रामीण परेशान

Sun, 27 Jun 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Two quintals of fish died, now the villagers are troubled by the foul smell
धीना थाना क्षेत्र के रैथा गांव के उत्तर तरफ स्थिति तालाब में दो दिन से लगातार मछलियों के मरने का मामला प्रकाश में आया है। यहां अब तक करीब दो क्विंटल मछलियां मर चुकी हैं। इनके मरने की कोई स्पष्ट जानकारी तो किसी के पास नहीं है, लेकिन ग्रामीणों ने गंदे पानी की वजह से मरने की आशंका जताया है। उधर, दुर्गंध के कारण प्रधान ने पट्टाधारक से तत्काल तालाब की सफाई कराने का कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

गांव के बड़े तालाब में हर वर्ष मत्स्य पालन के लिए पट्टा होता है। इस समय रमेश को पट्टा आवंटित है। ग्रामीणों की मानें तो तालाब में तमाम जलकुंभी एवं खर पतवारों का अंबार लगा है। ग्रामीण दिवाकर राय सहित अन्य का कहना है कि तालाब में काफी ज्यादा गंदगी है। कुछ गंदा पानी भी तालाब में गिरता है। इस वजह से तालाब का पानी दूषित हो रहा है। आशंका है कि पानी के दूषित होने के कारण मछलियां मर रही हैं। आलम यह है कि मरी मछलियों के सड़ने की वजह से दुर्गंध हो रही है। अगर शीघ्र सफाई नहीं करायी गई तो यहां संक्रामक बीमारी भी फैल सकती है। पट्टाधारक रमेश ने कहा कि करीब दो क्विंटल मछलियों के मरने की आशंका है। तालाब की सफाई करायी जा रही है। उधर, ग्राम प्रधान मोहम्मद इजहार ने कहा कि तालाब में गंदा पानी जाने की वजह से या किसी अन्य कारण से मछलियां मर रही हैं। तालाब की सफाई करायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed