{"_id":"619671e97c5a3203e96879e8","slug":"two-policemen-suspended-for-fight-with-tea-vendor-and-creating-ruckus-after-drinking-alcohol","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: चाय विक्रेता से मारपीट और शराब पीकर उत्पात मचाने वाले दो पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: चाय विक्रेता से मारपीट और शराब पीकर उत्पात मचाने वाले दो पुलिसकर्मी निलंबित
Thu, 18 Nov 2021 09:01 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 18 Nov 2021 09:01 PM IST
सार
चंदौली के शहाबगंज थाने में तैनात पुलिस कांस्टेबल रामअवतार ने चाय विक्रेता के साथ मारपीट की थी। वहीं पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी नींबूचंद ने कुछ दिन पहले शराब पीकर शहाबगंज क्षेत्र में उत्पात मचाया था। जांच के बाद एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के चंदौली जिले में अनुशासनहीनता के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल चकिया सीओ शेषमणि पाठक की रिपोर्ट के आधार पुलिस कर्मियों को निलंबित किया। इस कार्रवाई के बाद से महकमे में हड़कंप है।
विज्ञापन
शहाबगंज थाने में तैनात पुलिस कांस्टेबल रामअवतार पर आरोप है कि विगत 14 नवंबर को शहाबगंज के शिवपुर तिराहे पर चाय विक्रता राजेश शुक्ला के साथ मारपीट की। उसे बेवजह मारा-पीटा गया। दुकानदार ने पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया कि उसे थाने में ले जाकर पीटा गया। हालांकि महकमे ने खुद की गर्दन बचाने के लिए थाने के बाहर दुकानदार के साथ मारपीट करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
इस मामले की जांच चकिया सीओ शेषमणि पाठक ने की। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए सिपाही राम अवतार को निलंबित कर दिया। वहीं शहाबगंज थाने की पीआरवी में नियुक्त आरक्षी नींबूचंद की आमद पुलिस लाइन में थी। लेकिन विगत दिनों शराब पीकर शहाबगंज क्षेत्र में उत्पात मचाने का आरोप है।
विज्ञापन
सीओ शेषमणि पाठक ने उसे रंगे हाथों पकड़ा तो एसपी से कार्रवाई की संस्तुति कर दी। पुलिस अधीक्षक ने अनुशासनहीनता पर आरक्षी नींबूचद को भी निलंबित कर दिया। चकिया सीओ शेषमणि पाठक ने बताया कि उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए निलंबन की कार्रवाई की है।