फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two people found corona positive in chandauli

चंदौली में एक ही गांव में महिला सहित दो कोरोना पॉजिटिव मिले, 24 पहुंची संक्रमितों की संख्या

Mon, 01 Jun 2020 09:30 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 01 Jun 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Two people found corona positive in chandauli
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
चंदौली में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमे एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। जिले में पहली महिला संक्रमित मिली है। दोनों मुंबई से लौटे हैं। दोनों धानापुर ब्लॉक के सकरारी गांव के रहने वाले है। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की। जबकि उनके साथ आए पांच लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब तक 24 संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन


इसमें 14 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। वही 09 एक्टिव मरीज है। धानापुर ब्लॉक के सरकारी गांव में सात लोग मुंबई से एक साथ चार दिन पहले आए थे। 28 मई को जिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए बीएचयू भेजा गया। सोमवार को महिला व पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


पांच अन्य की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिला प्रशासन संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट गया है। गांव को हॉटस्पाट घोषित कर दिया गया है। गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों को सील कर दिया मंगलवार को जाएगा। प्रत्येक घर का सैनिटाइजेशन कराने के साथ ही ग्रामीण की थर्मल स्कैनिंग कराई जाएगी। जिले में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर अब नौ हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed