फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two pairs of special trains will run during the festival, bringing relief.

Chandauli News: त्योहार पर दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलेंगी, मिलेगी राहत

Thu, 15 Oct 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Two pairs of special trains will run during the festival, bringing relief.
पीडीडीयू नगर। दशहरा, दीपावली और डाला छठ पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर और योग नगरी ऋषिकेश से कोलकाता के बीच चलने वाली ये ट्रेनें पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरेंगी। इससे दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल और हरिद्वार की ओर जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 04062 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर विशेष ट्रेन 25 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04061 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन 26 नवंबर तक रोजाना संचालित होगी।
विज्ञापन

आनंद विहार टर्मिनल से ट्रेन दोपहर 12 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह तीन बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड और गया जंक्शन होते हुए दोपहर 1:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में भागलपुर से शाम 4:30 बजे रवाना होकर ट्रेन रात 2:10 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद सुबेदारगंज, गोविंदपुरी, टुंडला और अलीगढ़ होते हुए रात आठ बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह गाड़ी संख्या 04312 योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता विशेष ट्रेन 16 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04311 कोलकाता-योग नगरी ऋषिकेश विशेष ट्रेन 18 अक्टूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी।

योग नगरी ऋषिकेश से ट्रेन रात 10:20 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 5:40 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड और गया जंक्शन होते हुए अगले दिन सुबह आठ बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में कोलकाता से दोपहर 1:55 बजे रवाना होकर ट्रेन अगले दिन रात 3:40 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी और रात 11:30 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed