फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   two overloaded truck seazed in chandauli

बालू लदे दो ओवरलोड ट्रकों को किया सीज

Wed, 27 May 2020 06:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
two overloaded truck  seazed in chandauli
कंदवा। ओवरलोड बालू लदे ट्रकों के पार होने से हो रही किरकिरी के बाद एआरटीओ प्रवर्तन और पुलिस ने मंगलवार को संयुक्त कार्रवाई की है। पुलिस ने बालू लदे दो ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया। विभागीय अधिकारियों की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

बालू लदे ओवरलोड वाहनों के धड़ल्ले से पार होने की शिकायत उच्चाधिकारियों को मिल रही थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देशित किया। जिसपर एआरटीओ प्रवर्तन विनय कुमार और कंदव थाना प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह फोर्स के साथ मंगलवार की रात सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान बालू लदे दो ओवरलोड ट्रकों को पुलिस थाने ले आई जहां एआरटीओं ने उन्हें सीज कर दिया। एआरटीओ प्रवर्तन विनय कुमार ने कहा कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान निरंतर चलता रहेगा। किसी भी हालत में ओवरलोड बालू की ट्रकों को नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed