फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two or four kept going through the difficulties throughout the day

Chandauli News: दिनभर दुश्वारियों से होते रहे दो-चार

Mon, 20 Mar 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two or four kept going through the difficulties throughout the day
बिजलीकर्मियों की हड़ताल रविवार की शाम खत्म होने पर जहां लोगों ने राहत की सांस ली तो वहीं इससे पैदा हुई दुश्वारियां जारी रहीं। जिले के 300 से ज्यादा गांवों में देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों में नाराजगी रही। हड़ताल समाप्त होने के बाद भी विभाग के अधिकारियों के मोबाइल बंद रहे जिससे चाह कर भी समस्याओं के बारे में जानकारी नहीं दी जा सकी। 72 घंटे हड़ताल के चलते उपकेंद्रों से आपूर्ति ठप कर देने से आम लोगों को 48 से 50 घंटे बिजली की सेवा नहीं मिल सकी। लोगों ने कहा कि हड़ताल पर जाना कर्मियों का संवैधानिक अधिकार है लेकिन आम जनता को परेशान करने की नियत से आपूर्ति ठप करना संवैधानिक नहीं कहा जा सकता। प्रशासन की आधी-अधूरी तैयारी का भी खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा। स्थिति यह थी कि बंद फीडरों को चालू करने में रिजर्व कर्मचारियों को घंटों लग रहे थे। वहीं फीडर के चालू होने के बाद गड़बड़ी आ जाने पर उसे दूर करने में भी मशक्कत करनी पड़ रही थी। बिलारीडीह स्थित उपकेंद्र पर तो हड़ताल के कारण निलंबित कर्मचारी को बुलाकर आपूर्ति बहाल करानी पड़ी। चंदासी उपकेंद्र से जुड़े चार फीडरों की बिजली पिछले 25 घंटों से गायब है। इससे लोगों को रविवार को पानी के लिए खासा परेशान होना पड़ा। कई स्थानों पर लोग घरों के बाहर किराए का जनरेटर लगवाकर बिजली की कमी दूर करते रहे। चंदासी में बिजली शनिवार की दोपहर पौने तीन बजे चली गई। इसके बाद लोग इंतजार करते रहे लेकिन बिजली नहीं आई। जानकारी के लिए विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को फोन मिलाया गया तो सभी के मोबाइल बंद मिले। ऐसे में लोग उपकेंद्र पर जुटने लगे। सूचना मिली तो एसडीएम अविनाश कुमार, भाजपा नेता चंद्रकांत तिवारी वहां पहुंचे और उन्होंने लोगों को समझाकर सीमित कर्मचारियों से आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास कराया लेकिन केवल दो फीडर की आपूर्ति ही बहाल हो सकी। रविवार को भी लोग बिजली का इंतजार करते रहे लेकिन देर शाम तक बिजली नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed