फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two of robber bride gang arrested

Chandauli News: लुटेरी दुल्हन गिरोह के दो गिरफ्तार

Fri, 05 Jan 2024 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two of robber bride gang arrested
पीडीडीयू नगर। लुटेरी दुल्हन के गैंग के दो सदस्यों को बृहस्पतिवार को मुगलसराय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पहला आरोपी पुष्कर रस्तोगी सकलडीहा में फोटो स्टेट की दुकान चलाता था। पुलिस ने उसे दुकान से ही गिरफ्तार किया। वहीं फोन पर बातचीत कर दूसरे राज्यों के युवकों को झांसे में लेने का आरोपी बलुआ के मटियरा गांव निवासी जितेंद्र को मुगलसराय पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुगलसराय-चहनिया रोड पर राममंदिर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


राजस्थान और हरियाणा से आने वाले अविवाहितों को शादी का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरोह कई दिनों से सक्रिय था। इस मामले में पिछले दिनों एक गैंग का खुलासा करते हुए पुलिस कांस्टेबल के अलावा एक महिला समेेत चार लोगों को जेल भेजा था। मंगलवार को इसमें संलिप्त सिपाही अनुज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस जिले में इस गैंग का सहयोग करने वाले अन्य सदस्यों की तलाश भी कर रही थी। बृहस्पतिवार को सकलडीहा पुलिस ने गैंग के सदस्य पुष्कर रस्तोगी को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार पुष्कर की सकलडीहा तहसील के मुख्य गेेट के सामने कम्प्यूटर और फोटो स्टेट की दुकान है। जहां से वह दुल्हन का बायोडाटा और फर्जी आधार कार्ड और फोटो तैयार करता था। पुलिस ने आरोपी पुष्कर को आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। वहीं मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि दुल्हन गैंग में शामिल बलुआ निवासी जितेंद्र को चहनियां मार्ग से गिरफ्तार किया गया है। उसकी जानकारी पर सकलडीहा से फोटो स्टेट की दुकान से पुष्कर को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed