फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two more corona positives were found in the district

जिले में दो और मिले कोरोना पॉजिटिव

Mon, 25 May 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two more corona positives were found in the district
चंदौली। जिले में लगातार कोरोना पॉजिटिव मिलने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। सोमवार की देर रात दो और कोरोना पॉजिटव मिले है। दोनों मुंबई से लौटे है। अब जनपद में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21 हो गयी है। गांव को सील कर दिया गया है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने इसकी पुष्टि की। वहीं पॉजिटिव मिलने के बाद संक्रमितों के सम्पर्क में आये लोगो की तलाश स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दिए है।
विज्ञापन

सकलडीहा विकासखंड के दीघवट और कटसिल गांव निवासी दो व्यक्ति तीन दिन पहले मुंबई से घर लौटे थे। स्वास्थ्य विभाग ने दोनो की जांच की थी। सन्दिग्ध पाए जाने पर उनके सैम्पल जांच के लिए भेज दिए थे। साथ ही दोनों को जिला अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया गया था। दोनों की जांच रिपोर्ट सोमवार की रात पॉजिटिव मिलते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। दोनों को वाराणसी कोविड 19 सेंटर भेज दिया गया। साथ हो दोनों के संपर्क में आए लोगों के ट्रेसिंग की जा रही है। डीएम ने बताया कि दोनों गांव को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ दी गयी है। मंगलवार को घर घर थर्मल स्क्रीनिंग कराई जायेगी और सफाई के साथ सेनिटाइजेशन कराया जाएगा। घर से बाहर निकलने की किसी को इजाजत नही होगी। जरूरी सामानों की आपूर्ति घर घर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed