फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two model Rajwaha will be built with five crores, irrigation problem will be solved

Chandauli News: पांच करोड़ से बनेंगे दो मॉडल राजवाहा, दूर होगी सिंचाई समस्या

Wed, 24 May 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two model Rajwaha will be built with five crores, irrigation problem will be solved
नहर विभाग जिले की दो मॉडल रजवाहा को पांच करोड़ की लागत से सुदृढ़ करेगा। इसके लिए नहर विभाग की ओर से रजवाहों का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के बाद कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। जहां से धनराशि स्वीकृत होने पर कार्य आगे बढ़ सकेगा। रजवाहों के सृदृढ़ होने से किसानों को खेती-किसानी में सहूलियत मिलेगी और उन्हें सिंचाई के लिए परेशान नहीं होना होगा। जिले में लभगग सवा दो लाख लघु एवं सीमांत किसान 11 हजार निजी, 520 राजकीय नलकूप, 398.5 किलोमीटर नहर, राजवाहा, माइनर से सिंचाई कार्य करते हैं। 95 किमी मुख्य नहर व 323 किमी रजवाहा व माइनर खरीफ और रबी की फसल के मौसम में किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराती हैं। सिंचाई और गर्मी के दौरान नहर विभाग किहुनी गंगा घाट से पांच कैनाल चलाकर वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर व भदोही टेल तक पानी पहुंचाने की जद्दोजहद करता है। ऐसे में जिले में दो मॉडल रजवाहों को चिन्हित किया जाएगा। जहां से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की जरूरतों को पूरा किया जा सके। अधिशासी अभियंता नहर विभाग पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए शासन ने जिले में दो मॉडल राजवाहों को चिन्हित करने का निर्देश दिया है। मई तक तकनीकी कर्मचारी सभी राजवाहों का सर्वे कर दो राजवाहा चिन्हित करेंगे। जिसे पांच करोड़ की लागत से सुदृढ़ कर किसानों के सिंचाई की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा।
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन

इनसेट-
फोटो-15
क्षतिग्रस्त पुलिया से आवागमन बाधित
मोढ़। सुरियावां ब्लाक के बदलीपुर माइनर पर लगभग 20 वर्ष से क्षतिग्रस्त पुलिया आवागमन में बाधक बन रही है। जबकि उक्त पुलिया का निर्माण हजारों लोगों ने जनसहयोग कर बनवाया था। इस पुलिया से पैदल, साइकिल, बाइक लेकर गतंव्य तक पहुंचते हैं, लेकिन वह पुलिया किसी समय बड़ी अनहोनी का कारण बनेगी। क्षेत्र निवासी देवेश मिश्र, मनोज पटेल, अजय पटेल, योगेश मिश्र, राहुल मिश्र, अभिषेक मिश्र, भुलई प्रजापति, तीर्थराज मिश्र, विनोद मिश्र ने बताया कि कई बार पुलिया का नवीनीकरण कराने के लिए नहर विभाग से शिकायत की जा चुकी है। अधिशासी अभियंता नहर पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि जर्जर पुल और पुलिया मरम्मत के लिए पांच करोड़ रुपये की कार्य योजना बन गई है। धनराशि विभाग को प्राप्त होने पर नवीनीकरण, जीर्णोद्धार के कार्य शुरु होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed