फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two minor girl died and two were seriously injured due to lightning during rain in chandauli

चंदौली: बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो किशोरियों की मौत, दो गंभीर रूप से झुलसी

Wed, 23 Jun 2021 05:10 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Jun 2021 05:10 PM IST
सार

चंदौली जिले में बुधवार दोपहर बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो बालिकाओं की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो किशोरी बुरी तरह झुलस गई।  चकिया कोतवाली क्षेत्र के अर्जी खुर्द गांव में घटी इस घटना के बाद कोहराम  मच गया। 

विज्ञापन
Two minor girl died and two were seriously injured due to lightning during rain in chandauli
पीड़िता के घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में बुधवार दोपहर बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो बालिकाओं की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो किशोरी बुरी तरह झुलस गई।  चकिया कोतवाली क्षेत्र के अर्जी खुर्द गांव में घटी इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। घायलों को उपचार हेतु जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया है। सूचना मिलते ही तहसीलदार फूलचंद यादव मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के मुताबिक,  राजगीर मिस्त्री रणजीत चौहान की पुत्री छाया (15), नंदनी (14),  चांदनी (7) तथा गांव के ही ट्रैक्टर चालक हौसला चौहान की पुत्री सोनाली के साथ बुधवार के दिन दो बजे के लगभग गांव से बाहर  बगीचे में आम  की तलाश में गई थी। इस दौरान तेज गरज के साथ बारिश होने लगी।
विज्ञापन


बारिश देखकर चारों किशोरियां बगीचे के समीप एक मड़ई में छिप गई। इसी बीच तेज गरज के साथ बिजली मडई में गिर गई। बिजली की चपेट में आने से छाया और सोनाली(16) की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि नंदनी और तथा चांदनी  बुरी तरह झुलस गयी। जिन्हें उपचार हेतु 108 नंबर एंबुलेंस से चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही तहसीलदार फूलचंद यादव राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed