फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two killed, two injured in road accidents

सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, दो जख्मी संशोधित

Fri, 25 Feb 2022 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Two killed, two injured in road accidents
पीडीडीयू नगर। जिले के अलग अलग इलाकों में सड़क दुर्घटनाओं दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पीडीडीयू नगर में कुढ़कला गांव के सामने ऑटो रिक्शा के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं चकिया कोतवाली अंतर्गत मुहम्मदाबाद बड़ी नहर के पास ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। वहीं पीछेेेे बैठा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है,जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर के अलीनगर थाना क्षेत्र के नरैना गांव निवासी छोटू बिंद (24) अपने मौसा सरने गांव निवासी समारू बिंद (45) का पीडीडीयू नगर से इलाज कराकर मोटरसाइकिल से वापस घर जा रहा था। जैसे ही कुढकला गांव के समीप पहुंचे की ऑटो की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में एंबुलेंस द्वारा दोनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नियमताबाद में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। यहां चिकित्सकों ने छोटू को मौत घोषित कर दिया। वहीं मौका का फायदा उठाकर ऑटो चालक भाग गया। युवक के मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिकारगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय कस्बा के दलित बस्ती निवासी स्वर्गीय संतु हरिजन के चार पुत्रों मे सबसे बड़ा नंदू (47) और तीसरे नंबर का पुत्र बिंदु (43) बाइक से किसी कार्य से चकिया गए थे। दोपहर में में दो बजे दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। चकिया नगर से मुहम्मदाबाद बड़ी नहर की ओर जाते समय अचानक ट्रैक्टर आता देख बाइक से संतुलन बिगड़ गया और बाइक पटलने से दोनों नीचे गिर पड़े। इस बीच ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बिंदू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नंदू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद जब तक लोग जुटते ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भाग गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल नंदू को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं बिंदू के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना की जानकारी होते ही गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। बिंदू और नंदू ईट भट़्ठे पर मजदूरी करते रहे। बिंदू के दो पुत्र और एक पुत्री है। मृतक की पत्नी उर्मिला का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed