फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two houses invaded by thieves , captured millions Goods

दो घरों में चोरों का धावा, लाखों का सामान समेटा

Wed, 20 May 2015 01:16 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 May 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
Two houses invaded by thieves , captured millions Goods
 थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में सोमवार की देर रात चोरों ने दो घरों में घुसकर नकदी समेत लाखों रुपये मूल्य के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी घर वालों को मंगलवार की सुबह तब हुई जब वे सोकर उठे।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के लोगों ने घटना की सूचना रामपुर पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज तीर्थराज यादव ने घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।

 भीषण चोरी की जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी सकलडीहा राजेश कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक जियालाल मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस की सूचना पर जिला मुख्यालय से फिंगर प्रिंट की टीम मौके पर पहुंच गई और महत्चपूर्ण छह स्थानों के फिंगर प्रिंट लेकर जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


 पीड़ितों ने पेड़ के सहारे चोरों के मकान के अंदर पहुंचने की संभावना व्यक्त की है। कंदवा पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

 रेवसां गांव निवासी संजय सिंह और सुनील सिंह का गांव के उत्तर दिशा में मकान है। सोमवार की रात खाना खाकर परिवार के लोग मकान के दूसरे खंड में सोने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मकान के पीछे दीवार से सटे आम के पेड़ के सहारे चोर मकान में घुस गए और घर में घुसकर सभी कमरों में रखी आलमारी को तोड़कर आभूषण और नकदी ले गए।

 सुबह घर की महिलाएं सोकर उठीं तों कमरे और आलमारी का ताला टूटा देख शोरगुल मचाने लगीं। सुबह-सुबह शोरगुल सुन ग्रामीण इकट्ठा हो गए।

 तभी पता चला कि सुनील सिंह घर में भी चोरों ने धावा बोल लाखों के आभूषण और नकदी उड़ा दिए हैं। भीषण चोरी की जानकारी होते ही गांव में दहशत का माहौल हो गया।

 पीड़ित संजय और सुनील सिंह ने घटना की जानकारी रामपुर पुलिस चौकी पर दी, जहां से उन्हें कंदवा थाने पर भेज दिया गया। पीड़ित संजय के अनुसार चोरों ने सोने के पांच हार का सेट, पांच मंगलसूत्र,

सोने की 10 चेन, सोने की 20 चूड़ियां, सोने 10 नथिया, सात झुमका, पांच मांगटीका, चांदी की 10 जोड़ी पायल तथा 80 हजार रुपये नकद चोर ले गए।

 वहीं सुनील के अनुसार चोरों ने सोने की एक सिकड़ी, सोने के चार झुमके, सोने का हार का सेट, चांदी एक जोड़ी पायल, सोने के चार कंगन तथा अनाज बेचकर रखे चार लाख रुपये नकद ले गए।


 इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र प्रताप यादव ने बताया कि पीड़ित संजय सिंह और सुनील सिंह की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed