फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two groups of students were beaten

छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट

Tue, 09 Aug 2016 02:06 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 09 Aug 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two groups of students were beaten
मारपीट के दौरान क्षतिग्रस्त बाइक।
 लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान हुए विवाद में सोमवार को छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर पत्थरबाजी करते हुए समीप स्थित डाकघर  में भी         घुसकर मारपीट की। जिससे कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई। इस दौरान कुछ को हल्की फुल्की चोट आई। छात्रों ने दो बाइकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाया। बाद में 28 छात्रों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया।  
विज्ञापन

  सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही थी। फॉर्म जमा करने को लेकर उपजे विवाद में एक गुट ने दूसरे गुट के एक छात्र को पीट दिया। जिस पर दोनों पक्ष आपस में मारपीट करने लगे। मौके पर पहुंचे दो सिपाहियों ने समझाने का का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हुए। इधर दोनों गुट बाहर निकलकर लाठी डंडे लेकर एक दूसरे को दौड़ाने लगे। जिससे बाजार में  भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची भारी पुलिस फ़ोर्स ने छात्रों को खदेड़कर मामले को संभाला। बाद में कोतवाली प्रभारी विनोद यादव के अनुसार दिलीप  यादव, धीरज यादव, दिनेश यादव, स्नेहिल भारती, सतेन्द्र यादव, अंकित यादव,  कपिल यादव समेत 28 छात्रों  के विरुद्ध आईपीसी की धारा 147, 149, 186, 504, व  7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत      कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed