फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two elevators canal will soon

दो लिफ्ट कैनाल जल्द लगेंगे

Mon, 22 Feb 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 22 Feb 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Two elevators canal will soon
लोक निर्माण और सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव ने रविवार को यहां कहा कि जिले
विज्ञापन
के अदसड़ और चारी में दो नए लिफ्ट कैनाल बनाए जाएंगे। जल्द इनका शिलान्यास किया जाएगा।

इससे किसानों को सुविधा होगी। वह कमौली वाले नागा बाबा के कसवढ़ डेहरियाडीह स्थित मां दुर्गा बालिका इंटर कॉलेज के परिसर में अपने जन्मदिवस पर आयोजित संत सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।


 कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनपद के विकास को वरीयता देते हुए यहां दो नई तहसीलें मुगलसराय और नौगढ़ बना दी गई हैं। मुगलसराय तहसील में शीघ्र ही कार्य शुरू होगा।

जबकि नौगढ़ तहसील में दो-तीन महीने में काम शुरू होगा। कहा कि जनपद के किसान सिंचाई के लिए परेशान रहते थे, इसलिए प्रदेश सरकार ने जनपद में भूपौली पंप कैनाल समेत 32 लिफ्ट कैनाल का संचालन शुरू कराया।


शिवपाल ने कहा कि जिले के हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना और उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका मिशन है। जब तक हर गांव में पानी की किल्लत दूर नहीं होती, अभियान चलता रहेगा।

कहा कि गंगा की स्वच्छता के लिए केंद्र सरकार ने वादे तो किए, लेकिन अभी तक अमल नहीं हो सका। गंगा की स्वच्छता और गो रक्षा के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है।

शीघ्र ही वह संतों के साथ गंगा यात्रा शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीणों तथा छात्राओं के लिए बहुत कुछ किया है, लेकिन अभी बहुत कुछ करना बाकी है। इस दौरान वे हवन पूजन में भी शामिल हुए।


इस अवसर पर दर्शन मुनि उदासीन कमौली वाले नागा बाबा, हैदराबाद से आए संत  बिंदु महाराज, पटियाला के आत्माराम, दिल्ली से राघवानंद, इटावा से गणेशदास, पंजाब से परमानंद, अमृतसर से दिगंबर महाराज, सूखदेव आनंद, गुड़गांव से शंकरममुनि आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक धर्मवीर सिंह यादव, सह संयोजक ज्ञानेंद्र यादव ज्ञानू भी रहे। संचालन केके पीजी कॉलेज इटावा के  प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मीपति ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed