फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two electric poles fell, wall and roof of two houses damaged

घर पर गिरा बिजली का पोल, दीवार क्षतिग्रस्त, बाल बाल बची महिला

Sat, 14 Sep 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two electric poles fell, wall and roof of two houses damaged
पडीडीयू नगर के चतुर्भुजपुर में कल्लू के मकान पर गिरा बिजली का पोल। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। नगर के वार्ड संख्या एक चतुर्भुजपुर ओड़वार मुहल्ले में प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थित बिजली के दो जर्जर पोल शुक्रवार को दिन के 11 बजे गिर गए। इससे कल्लू के घर की दीवार और आनंदवर्धन के ऐसबेस्टस की छत क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय स्नान कर रही कल्लू की पत्नी ने भाग कर जान बचाई। मुहल्ले वालों की सूचना पर पहुंची नगर पालिका बिजली विभाग की टीम ने पोल हटाया। इस घटना से मुहल्लेवासियों में रोष है।
विज्ञापन

मुहल्ले के लोगों का कहना है कि पांच वर्ष पूर्व डूडा (नगरीय विकास अभिकरण) निधि से ओड़वार में बिजली पोल लगाए गए थे। देखभाल के अभाव में पोल पूरी तरह जर्जर हो गए। मुहल्ले के लोगों ने कई बार इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। 28 अगस्त को आनंद वर्धन, रेखा देवी, प्रमिला, समिना बेगम, एके राय, सुरेश, रामशकल, आर कुमार, शिवम कुमार आदि ने सभासद रीना देवी के हस्ताक्षर कराकर बिजली विभाग के अधिकारियों को पोल बदलने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद एक सितंबर को बिजली विभाग ने क्षतिग्रस्त पोल की बिजली काट दी लेकिन तार नहीं हटाया। शुक्रवार को मुहल्ले के कल्लू की पत्नी बिंदू बेगम बाथरूम में स्नान कर रही थी। इसी बीच लोहे का जर्जर बिजली पोल टूटकर बाथरूम पर गिरा। इससे बाथरूम की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बिंदू बाल-बाल बच गई। पोल टूटकर गिरते ही तार पर दबाव पड़ने पर दूसरा पोल भी आनंद वर्धन के एसबेस्टस की छत पर गिर गया। तेज आवाज होने और बिजली के तारों के सटने से चिंगारी निकलने पर मौके पर खलबली मच गई। प्राथमिक विद्यालय के बच्चे भी बाहर निकल आए। बाद में लोगों की सूचना पर दोपहर में पहुंचे बिजली विभाग की टीम ने पोल को हटाया तब लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इस संबंध में प्रमोद पासवान, प्रमिला देवी, प्रशांत, आशा देवी, सुरेंद्र ठाकुर, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंत्री डॉ. प्रमोद ने बताया कि पूरे मुहल्ले में जर्जर पोल के सहारे बिजली आपूर्ति हो रही है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जर्जर पोल को नहीं हटाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed