फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two clerks caught accepting bribes

घूस लेते पकड़े गए दो बाबू

Thu, 19 Mar 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Thu, 19 Mar 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
Two clerks caught accepting bribes
गंज ख्वाजा स्थित सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय पर बुधवार की
विज्ञापन
दोपहर करीब दो बजे डीएम नरेंद्र कुमार सिंह एवं एसपी मुनिराज जी ने औचक छापेमारी कर दो घूसखोर बाबुओं व एक दलाल को पकड़ा।

बाबुओं को डीएम के कहने पर दिए गए 29 हजार रुपये सहित कुल एक लाख 36 हजार रुपये बरामद किए गए। डीएम ने कार्यालय के समीप दलालों के दूकानों की जांच की, तो वहां से कई थानों की मुहरें एवं दूसरे राज्यों के कर निरीक्षकों के स्टांप भी बरामद हुए।

डीएम के निर्देश पर एआरटीओ कार्यालय के पास की सभी 14 दूकानों को सीज कर दिया गया।
सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा 12 मार्च को बिहार से भूसी लादकर फरीदाबाद जाने वाली ट्रक को पकड़ा गया था। ट्रक को छोड़ने के बदले यहां पर चालक राधे महतो से पहले बीस हजार रुपये की मांग की गई। इसके बाद दलाल एवं बाबू 33 हजार रुपये की मांग करने लगे।

 तब ट्रक चालक ने इसकी सूचना मालिक नवीन सिंह को दी। मालिक के सुझाव पर चालक ने एक वकील के साथ डीएम से मिलकर बुधवार को घटना की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने चालक को अपने पास से 29 हजार रुपये देकर कार्यालय भेजा। उसके बाद चालक ने जैसे ही कार्यालय पहुंचकर दलाल रंगनाथ सहित कार्यालय के बाबू मिलन कुमार राय एवं बाबूलाल को पैसे दिए, तो कर्मचारियों ने बाकी पैसे की भी मांग की।

इस बीच डीएम व एसपी मौके पर पहुंचे और दो कर्मचारी एवं दलाल को रंगे हाथ पकड़ा।

उनके पास से एक लाख 36 हजार रुपये मिले। इस संबंध में डीएम ने बताया कि तीनों को पुलिस अभिरक्षा में अलीनगर थाने भेजा गया।


उधर एआरटीओ आरके यादव ने कहा कि उस समय कैश में लगभग 4 लाख 95 हजार रुपये थे। जिनकी रसीद कट चुकी है। पैसे बैंक में नहीं जमा हुए हैं। बाकी जांच प्रक्रिया चल रही है।

जबकि थानाध्यक्ष अलीनगर अरुण कुमार यादव ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed