फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two children buried under falling wall, serious

Chandauli News: दीवार गिरने से दो बच्चे दबे, गंभीर

Mon, 28 Jul 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two children buried under falling wall, serious
संवाद न्यूज एजेंसी कमालपुर। धीना थाना अंतर्गत इनायतपुर गांव में रविवार की शाम दीवार गिरने से दो बच्चे उसमें दब गए। आनन फानन मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया। दोनों को गंभीर हाल में एंबुलेंस से सकलडीहा सीएचसी पहुंचा गया। यहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के इनायतपुर गांव निवासी अंगद राजभर का पक्का मकान तालाब के किनारे स्थित है। लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की दीवार पूरी तरह सीज गई थी। शाम के वक्त अंगद के बच्चे आंचल (5) और शिवानी (7) आंगन में दीवार से सटे चारपाई पर बैठे थे। शाम साढ़ृे छह बजे अचानक दीवार भरभराकर चारपाई पर गिर पड़ी। इससे दोनों बच्चे उसमें दब गए। यह देख कर परिवार वालों के होश उड़ गए। शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए और आनन फानन मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। इस दौरान आंचल के बाएं पैर और शिवानी के सिर में चोट आई थी। एंबुलेस की मदद से दोनों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा पहुंचाया गया। यहां दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में धीना थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि दीवार गिरने से दो बच्चे जख्मी हुए हैं। दाेनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed