फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two candidates, aborted prescription

दो प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त

Sat, 18 Feb 2017 01:18 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 18 Feb 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two candidates, aborted prescription
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते पुलिस अधिकारी।
नवीन मंडी समिति में शुक्रवार को जनपद के चारों विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच हुई। इस दौरान रिटर्निंग अफसरों ने दो पर्चे अधूरे होने की वजह से खारिज कर दिए। जिनमें निर्दल प्रत्याशी अजय और जनवादी पार्टी के शिव प्रताप सिंह शामिल हैं। उक्त दोनों नामांकन पत्र सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के हैं। पर्चा निरस्त होने वालों में अजय के नामांकन पत्र में जहां एक प्रस्तावक का हस्ताक्षर नहीं हो पाया था, वहीं शिवप्रताप सिंह आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम आयु की सीमा से बाहर थे।
विज्ञापन

उधर विधान सभा निर्वाचन प्रक्रिया के तहत प्रत्याशी और उनके समर्थक नामांकन स्थल के आस-पास डटे रहे और जांच प्रक्रिया पर नजरें रखा।
 कोई खुद नामांकन स्थल का चक्कर काट रहा था तो किसी प्रत्याशी का समर्थक नामांकन पत्रों की जांच के दौरान मौजूद रहा। आरओ द्वारा नामांकन पत्रों को वैध करार देने के बाद प्रत्याशियों की धुकधुकी शांत हुई। प्रमुख पार्टियों के  पदाधिकारी समर्थक भी इस प्रक्रिया का जायजा लेते रहे। मंडी स्थल पर बने आरओ कक्ष में सुबह ग्यारह बजे नाम निर्देशन पत्रों की जांच शुरू की गई जो अपराह्न तीन बजे तक चली। इस दौरान दोपहर को जिलाधिकारी कुमार प्रशांत सहित सामान्य प्रेक्षक और अन्य अधिकारियों ने सैयदराजा, सकलडीहा, चकिया और मुगलसराय विधान सभा क्षेत्रों के  आरओ से जांच प्रक्रिया का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के तहत नामांकन पत्रों की जांच करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत नहीं आनी चाहिए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। नामांकन स्थल के लगभग दो किमी दायरे में हाईवे को वनवे कर दिया गया था। किसी भी प्रत्याशी या उसके एजेंट को बगैर जांच के भीतर जाने नहीं दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed