फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two brothers arrested for bike theft

Chandauli News: बाइक चोरी के आरोप में दो सगे भाई गिरफ्तार

Wed, 19 Feb 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Two brothers arrested for bike theft
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि चोरी की बाइक के साथ दो लोग सुभाष नगर में गुरुद्वारा के पीछे खड़े हैं। दबिश के दौरान एक युवक भाग गया, जबकि दूसरा चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी से पहचान संदीप गुप्ता निवासी कैलाशपुरी पीडीडीयू नगर के रूप में हुई। पूछताछ में संदीप ने बताया कि बरामद बाइक चोरी की है। जो उसने अपने मित्र लकी जायसवाल के साथ मिलकर एक लॉन के बाहर से चुराई थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दूसरा आरोपी लकी जायसवाल पीडीडीयू नगर स्थित गल्ला मंडी का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक बाइक उसने अपने भाई सुरेश गुप्ता व लकी जायसवाल के साथ मिलकर दुर्गावती बिहार से चुराकर लाया था। उसने बताया कि उसका नंबर प्लेट बदलकर वे चला रहे थे। इसके बाद आरोपी सुरेश गुप्ता निवासी कैलाशपुरी पीडीडीयू नगर को भी पकड़ लिया गया। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार दोनों भाई और लकी जायसवाल बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे और उससे मिलने वाली धनराशि को आपस में बांट लेते थे। लकी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed