फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two billion transactions stalled

दो अरब का लेनदेन ठप

Wed, 01 Mar 2017 01:32 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 01 Mar 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
Two billion transactions stalled
बंद पड़ी बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा।
अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ, युनाइटेड फोरम व बैंक के अन्य संघटनों  के आह्वान पर एक दिवसीय हड़ताल के कारण मंगलवार को मुख्यालय सहित जनपद के  विभिन्न क्षेत्र के कुल 135 बैंक शाखाओं में ताला लगा रहा। इसके चलते लगभग दो सौ  करोड़ का व्यवसाय जहां प्रभावित हुआ। वहीं 75 करोड़ की क्लीयरिंग भी फंसी  रही। खाताधारकों, व्यवसायियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। साथ ही धन  निकालने के लिए एटीएम केंद्रों पर लाइन लगानी पड़ी। इस दौरान बैंक  आफ बड़ौदा के अधिकारी व यूनियन के जनरल सेक्रेटरी पीके घोष ने कहा बैंकिंग  नीति श्रम विरोधी है, उसे समाप्त किया जाए। श्रम अधिकार कानून बनने और आउट  सोर्सिंग बंद हो। जबकि उनकी मांगें हैं विनियमितीकरण के तहत  अधिकारियों को  उचित क्षतिपूर्ति दी जाए। कर्मचारी व अधिकारियों का पीएल डेबिट करने के  बजाए सरकार उसे खुद वहन करे। ग्रेज्युटी 20 लाख है, इसे बढ़ाया जाए।  अनुकंपा के आधार पर बैंकों में 2014 में नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू  हुई, पर अधिकांश बैंक इसका लाभ नहीं दे रहे हैं। यह नियुक्ति  प्रक्रिया सभी बैंकों को करनी चाहिए। कहा विभिन्न पदों पर बैंक नियुक्ति  नही कर रहे हैं, ये प्रतिबंध हटाया जाए और सभी पदों पर नियुक्ति की जाए।  बैंकों का कार्य पांच हफ्ते से हटाकर उसे चार हफ्ता का किया जाए। कहा हम  बैंक अधिकारियों और कर्मचारी की मांगों पर अगर तत्काल विचार नहीं किया गया  तो हम सब आंदोलन करेंगे, इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। बैंकों के बंद  रहने से गांव-गिरांव के खाताधारक बैंकों तक आए लेकिन ताला  लटकने और गेट पर  हड़ताल का बोर्ड देखकर लौट गए। हालांकि बैंकों के एटीएम के खुलने से लोगों  को मामूली राहत जरूर मिली।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed